होम किसानों की 2 मांगों पर झुकी सरकार
किसानों की 2 मांगों पर झुकी सरकार
केंद्र सरकार और किसानों के बीच आज छठे दौर की बैठक हुई। इस बैठक में भी कोई आखिरी फैसला नहीं हो सका, लेकिन 2 मुद्दों पर सहमति बनी है। बता दें कि मोदी सरकार द्वारा पारित 3 कृषि कानूनों को रद्द किए जाने की मांग लेकर किसान पिछले 35 दिनों से दिल्ली की सीमाओं पर धरने पर बैठे हैं। आंदोलन को खत्म करवाने के लिए किसानों और केंद्र सरकार के बीच बुधवार को छठे दौर की वार्ता संपन्न हो गई।वार्ता संपन्न होने के बाद कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने जानकारी देते हुए बाताया कि दोनों पक्षों के बीच दो मुद्दों पर सहमति बन गई है। उन्होंने बताया कि दोनों पक्षों में प्रस्तावित बिजली कानून, पराली जलाने से संबंधित मुद्दों पर सहमति बनी। वहीं किसान नेता बलकरण सिंह बराड़ ने बताया कि सरकार और किसान यूनियनों के बीच अगले दौर की बैठक चार जनवरी को होगी। उन्होंने कहा कि आज की बैठक मुख्य रूप से बिजली और पराली जलाने के मुद्दे पर केंद्रित रही। अगली बैठक में एमएसपी गारंटी और तीन कृषि कानूनों पर बात होगी।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।