होम कट,कमीशन और क्राइम के आरोप पर ममता बनर्जी का पलटवार
कट,कमीशन और क्राइम के आरोप पर ममता बनर्जी का पलटवार
कोलकाता। पश्चिम बंगाल में अगले साल चुनाव होने हैं, लेकिन सियासी पारा अब चढ़ने लगा है। 19-20 दिसंबर को जब गृहमंत्री अमित शाह ने दौरा किया तो टीएमसी के कई कद्दावर चेहरा ममता बनर्जी का साथ छोड़ गए। इसके साथ ही अमित शाह ने तथ्यों का हवाला देते हुए बताया कि कैसे दीदी के राज में कट और क्राइम को बोलबाला है। यह बात अलग है कि ममता बनर्जी ने कहा कि अच्छा रहा होता कि गृह मंत्री अमित शाह ने तथ्यों का भी जिक्र किया होता। पश्चिम बंगाल की जनता बीजेपी के सच को समझती है और सही समय पर जवाब मिल जाएगा।
ममता बनर्जी ने बुधवार को एक बार फिर बीजेपी की बंगाल चढ़ाई की हवा निकालने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि कम से कम उनके रहते बंगाल, गुजरात नहीं बनेगा। यही नहीं वो बंगाल को कभी गुजरात नहीं बनने देंगी।जिस तरह से गुजरात मॉडल का हौव्वा खड़ा कर पूरे देश को भरमाया गया अब वो चाल उनके राज्य में कामयाब नहीं होगी।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।