होम राजस्थान में कोरोना के 992 नए शिकार मिले, संक्रमण से 8 मरीजों की मौत

समाचारखेल Alert Star Digital Team Dec 23, 2020 08:49 PM

राजस्थान में कोरोना के 992 नए शिकार मिले, संक्रमण से 8 मरीजों की मौत

राजस्थान में कोरोना के 992 नए शिकार मिले, संक्रमण से 8 मरीजों की मौत

राजस्थान में कोरोना के 992 नए शिकार मिले, संक्रमण से 8 मरीजों की मौत

जयपुर। राजस्थान में कोरोना महामारी के संक्रमण की वजह से दीपावली के त्योहारों पर बढ़े नए संक्रमितों से सबक लेते हुए सरकारी तंत्र वर्ष 2020 को अलविदा कहने के लिए जश्न मनाने की तैयारियों पर सख्त हो गया है। जिस तरह से बीते चार दिन से राजस्थान में नए संक्रमितों की संख्या एक हजार के आंकड़े के भीतर आई हैं, अब सरकार व चिकित्सा विभाग उसे अधिक कम करना चाह रही है। प्रदेश में बुधवार को लगातार पांचवें दिन कोरोना के नए मरीज 1000 के भीतर रहे। बुधवार शाम तक गुजरे 24 घंटों में 992 नए मरीज मिले, जबकि विभिन्न अस्पतालों में 8 मरीजों ने दम तोड़ दिया। इस अवधि में राजधानी जयपुर व कोटा जिला ऐसा रहा हैं, जहां नए संक्रमित तीन संख्या में रहे। गुजरे 24 घंटों में प्रदेश में प्रतापगढ़ को छोडक़र शेष 32 में से एक भी जिला ऐसा नहीं रहा, जहां नया संक्रमित नहीं मिला।

प्रदेश में गुजरे चार दिनों से नए संक्रमितों का आंकड़ा कम हो रहा है। बुधवार को इसमें और कमी आ गई और नए मरीजों का आंकड़ा 992 रहा। जबकि, विभिन्न अस्पतालों में संक्रमण से राहत पाने के लिए भर्ती हुए 8 मरीजों की मौत हो गई। बीते 24 घंटों में प्रदेश के विभिन्न अस्पतालों से 937 मरीजों को डिस्चार्ज कर दिया गया। इससे कोरोना के सक्रिय केसों का आंकड़ा कम होकर 11 हजार 736 पर आ गया। जबकि, प्रदेश में रोजाना मिल रहे नए मरीजों के कारण कोरोना के कुल संक्रमित बढक़र 3 लाख 1 हजार 708 हो चुके हैं। अबतक कोरोना से मरने वाले मरीजों का आंकड़ा बढक़र 2642 हो चुका हैं।

बीते 24 घंटों में अलवर, बूंदी, जयपुर, जैसलमेर, झुंझुनूं, जोधपुर, कोटा व सीकर जिले में 1-1 मरीजों की मौतें दर्ज की गई। जबकि, राजधानी जयपुर में सर्वाधिक 168 तथा कोटा में 104 नए संक्रमित मिले। इसी अवधि में अजमेर में 45, अलवर व पाली में 31-31, बांसवाड़ा व धौलपुर में 11-11, बारां व जालोर में 12-12, बाड़मेर में 22, भरतपुर में 18, भीलवाड़ा में 42, बीकानेर में 4, बूंदी में 16, चित्तौडग़ढ़ में 28, चूरु में 13, दौसा व सवाई माधोपुर में 6-6, डूंगरपुर में 49, श्रीगंगानगर में 32, हनुमानगढ़ में 7, जैसलमेर व झालावाड़ में 21-21, झुंझुनूं व करौली में 5-5, जोधपुर में 78, नागौर में 34, राजसमंद में 40, सीकर में 20, सिरोही में 10, टोंक में 39 तथा उदयपुर में 51 नए मरीज मिले।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)