होम ठंड से कांपा हैदराबाद, टूटा पिछले एक दशक का रिकॉर्ड

समाचारविदेश Alert Star Digital Team Dec 23, 2020 08:48 PM

ठंड से कांपा हैदराबाद, टूटा पिछले एक दशक का रिकॉर्ड

ठंड से कांपा हैदराबाद, टूटा पिछले एक दशक का रिकॉर्ड

ठंड से कांपा हैदराबाद, टूटा पिछले एक दशक का रिकॉर्ड

हैदराबाद। तेलंगाना में अब सर्दी का प्रकोप बढ़ने लगा है। हैदराबाद में सोमवार को न्यूनतम 10.4 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया, जो पिछले एक दशक में तीसरी बार सबसे कम तापमान रहा। यह औसतन से 5 डिग्री कम था। मौसम विभाग ने अभी तीन दिन और सर्दी का प्रकोप रहने का अनुमान जताया है।

राज्य में पिछले दो दिन से ठंडा अपना असर दिखा रही है। आदिलाबाद जिले के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। कोमुरम भीम आसिफाबाद जिले में तिर्याणी मंडल के गिन्नेदरी, भीमपुर में आरली (टी), तामसी, बेला, बोथ का सोनाला और आदिलाबाद में नेरडिगोंडा मंडल इलाकों में मंगलवार को दूसरे दिन भी शीतलहर का प्रकोप दिखा।

खम्मम जिले के आल्लापल्ली, गुंडला, पिनापाका, पालवन्चा, एल्लंदु, आसावारीपेट आदि क्षेत्रों में रात के समय तापमान 10 से 12 डिग्री सेल्सियस तक रहा। सोमवार को चुंचुपल्ली मंडल के गरिमेलापाडु में न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

राजधानी हैदराबाद स्थित मौसम विभाग के अनुसार 21 दिसम्बर 2010 को न्यूनतम 8.9 डिग्री और 31 दिसम्बर 2019 को 9.5 डिग्री तापमान दर्ज किया गया था। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन-चार दिन तक पूरे तेलंगाना में शीतलहर जारी रहेगी और तापमान में और गिरावट आ सकती है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)