होम चीन के साथ LAC पर तनातनी के बीच भारत ने किया मध्य दूरी की मिसाइल का परीक्षण
चीन के साथ LAC पर तनातनी के बीच भारत ने किया मध्य दूरी की मिसाइल का परीक्षण
भारत ने पूर्वी लद्दाख में चीन के साथ चल रही तनातनी के बीच बुधवार को मध्य दूरी की सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल का सफल परीक्षण किया. भारतीय सेना के लिए तैयार किए गए इस मिसाइल का ओडिशा के चांदीपुर में इंटीग्रेटेड टेस्ट रेंज से रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) की तरफ से किया गया है.
इस मौके पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सफल परीक्षण को लेकर डीआरडीओ की टीम को बधाई दी है. सतह से हवा में मार करने वाली मध्य दूरी की इस मिसाइल को डीआरडीओ और आईएआई, इजराय की तरफ से भारतीय सेना के लिए तैयार किया गया है.
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।