होम ये हैं आपके लिए कुछ उपयोगी फ्री ऑनलाइन सर्टिफिकेट कोर्सेज
ये हैं आपके लिए कुछ उपयोगी फ्री ऑनलाइन सर्टिफिकेट कोर्सेज
आजकल जब देश-दुनिया के अधिकतर स्कूल, कॉलेज एजुकेशनल/ मैनेजमेंट/ टेक्निकल इंस्टीट्यूशन्स कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए लगे लॉक डाउन की वजह से बंद हैं. इसलिए, इन दिनों दुनिया भर में कोविड -19 महामारी के कारण ऑनलाइन एजुकेशन वर्तमान समय की पहली आवश्यकता बन चुकी है और देश-दुनिया में स्टडी एट होम/ वर्क फ्रॉम होम कॉन्सेप्ट्स को फ़ॉलो किया जा रहा है.
हमारे देश भारत में भी नेशनल लेवल पर स्टूडेंट्स, ट्रेनीज़ और इंटरेस्टेड प्रोफेशनल्स के लिए शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार के तहत ऑनलाइन एजुकेशन को बढ़ावा देने के साथ ही इंटरनेशनल लेवल के कई सुप्रसिद्ध ऑनलाइन एजुकेशनल पोर्टल्स/ वेबसाइट्स भी इन दिनों ढेरों फ्री ऑनलाइन कोर्सेज आपके लिए ऑफर कर रहे हैं. इस सब के बीच एक अच्छी बात तो यह है कि, इन फ्री ऑनलाइन कोर्सेज में से कई कोर्सेज सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद स्टूडेंट्स को फ्री सर्टिफिकेट भी प्रदान किया जाता है.
यहां आपके लिए कुछ ऐसे बेहतरीन फ्री ऑनलाइन कोर्सेज की जानकारी पेश की जा रही है जिन्हें पूरा करने के बाद आपको फ्री सर्टिफिकेट भी प्रदान किया जायेगा. आप अपने टैलेंट, योग्यता और रुचि के अनुसार इन कोर्सेज में से एक या एक से अधिक कोर्सेज ज्वाइन कर सकते हैं. फिर, आपको निश्चित रूप से एजुकेशन और करियर लाइन में फायदा होगा. इसलिए इस आर्टिकल में आपके लिए कुछ ऐसे बेहतरीन फ्री ऑनलाइन कोर्स ऑप्शन्स दिए जा रहे हैं जिन्हें आप भी ज्वाइन करके अपनी एजुकेशनल क्वालिफिकेशन्स और टेक्निकल स्किल्स बढ़ा सकते हैं. आइये इस बारे में और अधिक जानकारी हासिल करने के लिए इस आर्टिकल को आगे पढ़ें:
गूगल ऐड्स सर्च सर्टिफिकेट - स्किल शेयर
यह कोर्स आपको डिस्प्ले, वीडियो, शॉपिंग और सर्च ऐड्स के बारे में बेहतरीन जानकारी उपलब्ध करवाएगा.यह कोर्स मार्केटर्स, फ्री लांसर्स और स्मॉल बिजनेस पर्सन्स के लिए बहुत उपयोगी है. इस कोर्स को पूरा करने के बाद आप डिजिटल मार्केटिंग और गूगल सर्च स्ट्रेटेजी में एक्सपर्ट होने के साथ-साथ अपने बिजनेस से संबंधित सोशल मीडिया एड कैंपेन शुरू करने में सक्षम हो जायेंगे. इस कोर्से को पूरा करने के बाद सर्टिफिकेट हासिल करने के लिए आपको एक टेस्ट देना होगा जिसमें 80 फीसदी मार्क्स लाने होंगे.
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।