होम कोरोना का हवाला देकर विदेशी जहाजों को परेशान कर रहा चीन

समाचारदेश Alert Star Digital Team Dec 17, 2020 09:20 PM

कोरोना का हवाला देकर विदेशी जहाजों को परेशान कर रहा चीन

कोरोना का हवाला देकर विदेशी जहाजों को परेशान कर रहा चीन

कोरोना का हवाला देकर विदेशी जहाजों को परेशान कर रहा चीन

नई दिल्ली: कोरोना महामारी को पूरी दुनिया में फैलाकर चीन ने अपने यहां हालात सामान्य कर लिए हैं। जिस वजह से अब वो अन्य देशों को कोरोना महामारी का हवाला देकर परेशान कर रहा है। कुछ जहाज चीनी बंदरगाह पर महीनेभर से फंसे हैं, लेकिन चीन उनको मूवमेंट की इजाजत नहीं दे रहा है। इन जहाजों के क्रू में भारतीय नागरिक भी शामिल हैं, जिस वजह से भारतीय विदेश मंत्रालय ने अब मामले को गंभीरता से लिया है।

मामले में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने बताया कि 30 जून को एक कार्गो जहाज एमवी जगन्नाथ ने चीन के टिंगटांग बंदरगाह पर लंगर डाला था। जिसमें 23 भारतीय सवार थे। वहीं अनास्तासिया नाम के दूसरे जहाज ने 20 सितंबर को चीन के कॉफिडियन पोर्ट पर लंगर डाला, जिसमें 16 भारतीय हैं। दोनों ही जहाज माल को उतारने की इजाजत मिलने का इंतजार कर रहे हैं। श्रीवास्तव के मुताबिक भारतीय दूतावास चीनी अधिकारियों के संपर्क में है। चीन के उन्हें बताया कि कोविड-19 प्रोटोकॉल के चलते बंदरगाह से चालक दल को बदलने की इजाजत नहीं है। अब भारत जल्द से जल्द एक प्रस्ताव लेने के लिए अधिकारियों के साथ संपर्क में है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)