होम कृषि मंत्री तोमर की चिट्ठी पर प्रधानमंत्री मोदी की अन्नदाताओं से खास अपील
कृषि मंत्री तोमर की चिट्ठी पर प्रधानमंत्री मोदी की अन्नदाताओं से खास अपील
नई दिल्ली- केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने आज आठ पन्नों का खत लिखकर कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों से खास अपील की है। इस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट कर किसानों से कहा है कि वह कृषि मंत्री के खत को जरूर पढ़ें। उन्होंने देशवासियों से भी गुजारिश की है कि वो इसे अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाएं। दरअसल, 22 दिनों से जारी किसानों के विरोध का कोई हल नहीं निकलते देख कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने किसानों को 8 पन्ने की चिट्ठी लिखकर सरकारी की सारी बातें उन्हें समझाने की कोशिश की है और कहा है कि वो भी किसान परिवार से ही आते हैं।
किसानों से कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर की चिट्ठी पढ़ने की अपील करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया है, "कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर जी ने किसान भाई-बहनों को पत्र लिखकर अपनी भावनाएं प्रकट की हैं, एक विनम्र संवाद करने का प्रयास किया है। सभी अन्नदाताओं से मेरा आग्रह है कि वे इसे जरूर पढ़ें। देशवासियों से भी आग्रह है कि वे इसे ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाएं।"
इससे पहले नरेंद्र सिंह तोमर ने किसानों को खत लिखकर अपनी ओर से पूरा संवाद करने की कोशिश की है। उन्होंने लिखा है कि कई किसान संगठनों ने सुधारों का स्वागत किया है। लेकिन कुछ किसान संगठनों में इसको लेकर भ्रम पैदा कर दिया गया है। उन्होंने लिखा है कि देश का कृषि मंत्री होने के नाते उनका भ्रम दूर करना उनकी जिम्मेदारी है।
तोमर ने लिखा है कि वो भी किसान परिवार से आते हैं, इसलिए खेती की बारीकियों और उसकी चुनौतियों से वह पूरी तरह परिचित हैं। उन्होंने कहा है कि फसल कटने के बाद उसे बेचने के लिए हफ्तों का इंतजार भी उन्होंने देखा है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।