होम उत्तराखंडः देवप्रयाग में भी होगा कुंभ का पहला स्नान
उत्तराखंडः देवप्रयाग में भी होगा कुंभ का पहला स्नान
उत्तराखंड में कुंभ मेला प्रशासन ने कुंभ 2021 के दौरान षड्दर्शन साधु समाज के आग्रह पर 14 जनवरी मकर संक्रांति को साधु संतों को देवप्रयाग संगम पर पर्व स्नान की अनुमति दे दी है। संतों के स्नान को लेकर तैयारियां भी शुरू कर दी हैं।बता दें कि नगर पालिका अध्यक्ष कृष्णकांत कोटियाल की अगुवाई में वीरवार को संतों के एक प्रतिनिधिमंडल ने देवप्रयाग में होने वाले गंगा स्नान को लेकर स्थलीय निरीक्षण किया। पत्रकारों से बातचीत करते हुए षड्दर्शन साधु समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत गोपाल गिरी ने बतायकि कुंभ प्रशासन ने देवप्रयाग संगम में मकर संक्रांति पर्व पर साधु संतों को पहली बार स्नान की अनुमति दी है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।