होम शीतलहर के साथ अब कोहरे का भी कहर

समाचारविदेश Alert Star Digital Team Dec 17, 2020 09:02 PM

शीतलहर के साथ अब कोहरे का भी कहर

शीतलहर के साथ अब कोहरे का भी कहर

शीतलहर के साथ अब कोहरे का भी कहर

कड़ाके की ठंड के बाद अब कोहरे का भी कहर छाने लगा है। तापमान में लगातार गिरावट से अब कोहरा भी सताने लग गया है। घने सफेद कोहरे की चादर गत रात से ही अधिकांश इलाकों में फैली रही। खासतौर पर बार्डर के मैदानी इलाकों में तो घने कोहरे से जनजीवन बेहाल हो रहा है। मौसम में एकाएक आई तबदीली से यहां ठंड का प्रकोप बढ़ गया है वहीं घने कोहरे ने शहर व आसपास के इलाकों को अपनी गिरफ्त में ले लिया है। जिले के प्रमुख कस्बों व आसपास के इलाकों में दिन भर कोहरा छाया रहा जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ।

पहाड़ी इलाकों में यहां लोगों को कोहरे से राहत मिली लेकिन कड़ाके की ठंड ने परेशान किया है। वहीं मैदानी इलाकों में धुंध छाई रही व कोहरे की चादर ने ठंड की ठिठुरन को ओर अधिक बढ़ा दिया। सर्दी का आलम यह है कि लोग दिन भर सूर्य देवता के दर्शन करने के लिए तरसते रहे। सुबह से ही कोहरे के चलते राजमार्ग व अन्य सडक़ों पर वाहन चालकों को परेशानी हुई। कोहरे की सफेद चादर के चलते दिन में भी दृश्यता काफी कम रही जिसके चलते वाहन चालकों को हैडलाईटें जला कर चलना पड़ा व रफ्तार पर भी ब्रेक लग गए। दिन में सर्द हवाओं के चलने से दोपहर बाद ठिठुरन की स्थिति बनी रही। शाम को भी जबरदस्त सर्दी का अहसास हुआ।

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक अगले कई दिन ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है जिससे ठंड का प्रकोप बढ़ सकता है। बढ़ती ठंड व कोहरा लोगों के लिए खासा परेशानी वाला साबित हो रहा है जिन्हें सुबह सवेरे तैयार होकर दफ्तर, फैक्टरी आदि पहुंचना पड़ता है। दुकानदारों पर भी कोहरे की मार पड़ रही है। कड़ाके की सर्दी व कोहरे से दुकानों पर भी मंदी का असर देखा जा रहा है। सर्दी से निजात पाने के लिए लोग हर प्रकार के हथकंडे अपना रहे हैं। गर्म कपड़ों के जम कर हो रहे प्रयोग के अलावा घरों में यहां हीटर आदि जला कर गर्मी लाने का प्रयास किया जा रह है वहीं सडक़ों के किनारे जगह-जगह आग जला कर लोग सर्दी से दो-दो हाथ कर रहे हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)