होम 19 दिसंबर को सोनिया गांधी ने बुलाई बैठक

समाचारअर्थ व बाजार Alert Star Digital Team Dec 17, 2020 09:07 PM

19 दिसंबर को सोनिया गांधी ने बुलाई बैठक

19 दिसंबर को सोनिया गांधी ने बुलाई बैठक

19 दिसंबर को सोनिया गांधी ने बुलाई बैठक

नई दिल्लीः कांग्रेस में पार्टी नेताओं में नेतृत्व की कार्यशैली को लेकर उठ रहे सवालों को सुलझाने के लिये पार्टी अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गाँधी ने ग्रुप 23 के चुनिंदा नेताओं से 19 दिसंबर को मुलाक़ात करने का फ़ैसला किया है।

पार्टी सूत्रों के अनुसार 10 जनपथ से उन नेताओं को सूचित किया जा रहा है। सूत्र बताते हैं कि इन नेताओं के साथ पार्टी के कुछ दूसरे वरिष्ठ नेताओं को भी कहा गया है कि वह इस बैठक में मौजूद रहें, इनमें के सी वेणुगोपाल, रणदीप सुरजेवाला सहित अन्य नेताओं के नाम शामिल हैं।

दरअसल मार्च के बाद से सोनिया ने नेताओं से अपनी मुलाक़ातों का सिलसिला अत्यंत सीमित कर दिया था लेकिन अब 19 दिसंबर से मुलाक़ातों का सिलसिला फिर शुरू कर रहीं हैं। इसी क्रम में सोनिया बारी -बारी से ग्रुप 23 के सभी सदस्यों से मुलाक़ात करेंगी।

मुलाक़ातों का कोई विधिवत एजेंडा तैयार नहीं किया गया है लेकिन सोनिया के निकट सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सोनिया पार्टी नेताओं से किसान आंदोलन, महँगाई, पार्टी के आंतरिक हालातों के अलावा मोदी से निपटने के लिये पार्टी की क्या रणनीति हो इस पर चर्चा करेंगी।

चूँकि पार्टी के आंतरिक संगठनात्मक चुनाव फ़रबरी में करने पर विचार किया जा रहा है अतः चुनाव से पूर्व सोनिया पार्टी नेताओं की राय जानना चाहती हैं कि वह पार्टी का संचालन किस तरह चाहते हैं। ग़ौरतलब है कि ग्रुप 23 सदस्यों ने सामूहिक नेतृत्व और कार्य समिति के सदस्यों के चुनाव कराने की माँग पिछले दिनों उठाई थी।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)