होम देश में कोरोना की रफ्तार हुई धीमी, अब तक 94.98 प्रतिशत मरीज हुए ठीक

समाचारदेश Alert Star Digital Team Dec 14, 2020 09:20 PM

देश में कोरोना की रफ्तार हुई धीमी, अब तक 94.98 प्रतिशत मरीज हुए ठीक

देश में कोरोना की रफ्तार हुई धीमी, अब तक 94.98 प्रतिशत मरीज हुए ठीक

देश में कोरोना की रफ्तार हुई धीमी, अब तक 94.98 प्रतिशत मरीज हुए ठीक

भारत में कोरोना वायरस की रफ्तार धीमी हो गई है। देश में बीते 24 घंटें में 27071 नए मामले दर्ज किए गए हैं। जबकि बीते 24 घंटे में 30605 मरीजों ने कोरोना वायरस को मात दी है। इसी के साथ देश में कोविड-19 से स्वस्थ्य होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 94.98 प्रतिशत हो गई है।

इन मामलों के साथ भारत में संक्रमित लोगों की संख्‍या बढ़कर 98 लाख 84 हजार एक सौ हो गई है। स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय ने कहा है कि कल 336 संक्रमितों की मौत होने से देश में मरने वालों की संख्‍या बढ़कर एक लाख 43 हजार तीन सौ पच्‍छपन हो गई है। इस समय देश में कुल तीन लाख 52 हजार 586 सक्रिय मामले हैं।

वहीं भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद ने कहा है कि कल आठ लाख 55 हजार एक सौ सत्‍तावन नमूनों की जांच की गई। इसके साथ ही जांच किए गए नमूनों की संख्या बढ़कर 15 करोड़ 45 लाख 66 हजार नौ सौ नब्‍बे हो गई है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)