होम भाजपा किसान सम्मेलनों के जरिये दूर करेगी अन्नदाताओं का भ्रम
भाजपा किसान सम्मेलनों के जरिये दूर करेगी अन्नदाताओं का भ्रम
लखनऊ - कृषि कानून के विरोध में पश्चिमी उत्तर प्रदेश में किसानो के धरना प्रदर्शन के बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उत्तर प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर किसान सम्मेलन आयोजित करने का फैसला किया है। किसान सम्मेलनों को पार्टी उपाध्यक्ष और प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह,प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य समेत केंद्र और राज्य सरकार के मंत्री,पार्टी पदाधिकारी और प्रमुख नेता संबोधित करेंगे। किसान सम्मेलन 18 दिसम्बर तक आयोजित किये जायेंगे।
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने रविवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा लाए गए कृषि विधेयक को लेकर किसानों में भ्रम फैलाया जा रहा है। दशकों तक जिन दलों ने सत्ता में रहते हुए किसानों को छला वही लोग आज ऐतिहासिक कानूनों को लेकर किसानों में भ्रम फैला रहे हैं।
उन्होने कहा कि केन्द्र सरकार और राज्य में योगी सरकार की शीर्ष प्राथमिकता में गांव, गरीब, किसान है। उन्होंने कहा केंद्र सरकार द्वारा लाए गए नए कृषि कानून किसानों को ज्यादा अवसर व विकल्प प्रदान करने वाले हैं।
पार्टी के प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह जी कल 14 दिसंबर को बस्ती व अयोध्या में आयोजित किसान सम्मेलन को संबोधित करेंगे। 15 दिसंबर को स्वतंत्र देव सिंह गोंडा, केशव प्रसाद मौर्य वाराणसी में आयोजित किसान सम्मेलन को संबोधित करेंगे जबकि कैबिनेट मंत्री डॉ महेंद्र सिंह मुरादाबाद, मुकुट बिहारी वर्मा अमेठी, नीलकंठ तिवारी प्रतापगढ़ में आयोजित किसान सम्मेलन को संबोधित करेंगे।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।