होम सोमवार सुबह 8 बजे शुरू होगी किसानों की भूख हड़ताल

समाचारअर्थ व बाजार Alert Star Digital Team Dec 13, 2020 09:35 PM

सोमवार सुबह 8 बजे शुरू होगी किसानों की भूख हड़ताल

सोमवार सुबह 8 बजे शुरू होगी किसानों की भूख हड़ताल

सोमवार सुबह 8 बजे शुरू होगी किसानों की भूख हड़ताल

नई दिल्ली: तीनों कृषि कानूनों (Farm Law 2020) के खिलाफ किसानों का आंदोलन (Farmer Protest) परवान पर है। सोमवार को किसानों ने भूख हड़ताल की तैयारी की है। जिसको लेकर दिल्ली सिंघू बॉर्डर पर अहम बैठक हुई है। इस दौरान फैसला लिया गया कि सुबह 8 बजे से ही भूख हड़ताल शुरू हो जाएगी। इस दौरान सभी जिला मुख्यालयों पर धरना देने का भी कार्यक्रम रखा गया है। सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक एकदिवसीय किसानों के भूख हड़ताल में सीएम अरविंद केजरीवाल सहित आप कार्यकर्ता भी शरीक होंगे। अब ये तय नहीं है कि आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता किसानों के साथ बैठेंगे या उनका अलग से कार्यक्रम होगा।

किसानों की एकदिवसीय भूख हड़ताल पर (Farmer one-day hunger strike) केंद्र सरकार सकते में है। जिला हेडक्वार्टर्स पर प्रदर्शन को लेकर भी राज्य सरकारों को तैयारियां करनी पड़ रही है। किसानों का आंदोलन लंबा खिंच रहा है, इस दौरान किसी तरह की अनहोनी सरकार पर भारी पड़ सकती है।

राकेश टिकैत मीडिया से हुए मुखातिब

रणनीति को लेकर भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा, 'आंदोलन से अवांछित तत्वों को दूर रखने के लिए भी निगरानी की जाएगी। उन्होंने कहा कि आज गाजियाबाद बॉर्डर पर कुछ गलत एलीमेंट पोस्टर लेकर आंदोलन में शामिल हुए थे, उन्हें हम लोगों ने हटाया और आगे भी हम लोगों को ऐसे लोगों पर नजर रखनी है।' किसान नेताओं की कोशिश है कि उनके आंदोलन का बेजा इस्तेमाल राजनीतिक पार्टियां या फिर और कोई संगठन न उठा सके। किसानों ने दो टूक लहजे में कहा कि जब तक तीनों कानूनों को निरस्त किया जाता है, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। इस दौरान विभिन्न किसान संगठन एक मंच पर आने की

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)