होम जम्मू कश्मीर के पुंछ में सेना ने ढेर किए दो पाकिस्तानी आतंकी

Alert Star Digital Team Dec 13, 2020 09:29 PM

जम्मू कश्मीर के पुंछ में सेना ने ढेर किए दो पाकिस्तानी आतंकी

जम्मू कश्मीर के पुंछ में सेना ने ढेर किए दो पाकिस्तानी आतंकी

जम्मू कश्मीर के पुंछ में सेना ने ढेर किए दो पाकिस्तानी आतंकी

जम्मू: सुरक्षाबलों ने जम्मू के पुंछ में पाकिस्तान की एक और नापाक साजिश को नाकाम करते हुए जिला विकास परिषद के चुनाव में गड़बड़ी फैलाने आए दो पाकिस्तानी आतंकियों को मार गिराया. गौरतलब है कि यह दोनों आतंकी हाल ही में घुसपैठ कर कश्मीर के शोपियां जा रहे थे.

 

पुलिस के मुताबिक जम्मू कश्मीर में जारी ज़िला विकास परिषद के चुनावों में गड़बड़ी फैलाने के मकसद से तीन आतंकियों ने तीन दिन पहले घुसपैठ की थी. पुलिस की मानें तो यह तीनों आतंकी शोपियां जाने की फिराक में थे. इस सूचना के बाद पुलिस इन तीनो आतंकियों की तलाश में थी.

 

जम्मू पुलिस का दावा है कि दो दिन पहले पुलिस पार्टी मौके पर पहुंची, लेकिन बर्फबारी के चलते ऑपरेशन शुरू नहीं किया जा सका. रविवार शाम इलाके में मुठभेड़ शुरू हुई और जैसे ही सुरक्षा बलों ने इन्हें सरेंडर के लिए कहा, आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी. इस फायरिंग में सुरक्षाबलों ने दो पाकिस्तानी आतंकियों को मार गिराया.

 

इन आतंकियों की पहचान साजिद और बिलाल के रूप में हुई है. पुलिस ने मुठभेड़ वाले स्थान से दो एके-47 राइफल, 1 यूबीजीएल और एक थोराया स्मार्टफोन बरामद किया है. फिलहाल इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)