होम तहेरे भाइयों और ताऊ ने युवती को दो लाख रुपये में अधेड़ को बेचा
तहेरे भाइयों और ताऊ ने युवती को दो लाख रुपये में अधेड़ को बेचा
महिला ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर उसकी पुत्री को अधेड़ व्यक्ति के हाथों बेचने की शिकायत की है। पीड़िता की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने आधा दर्जन से अधिक लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।
ठाकुरद्वारा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम दुल्हापुर निवासी एक महिला ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर शिकायत की है कि उसकी पुत्री को उसके ताऊ जसवंत सिंह पुत्र ब्रहमपाल सिंह व उसके लड़को अतुल, संजीव,व लड़की पूनम ने आपस मे हमसाज़ होकर दो लाख रुपये में शांतनु पुत्र सुरेश (40) निवासी सुरजननगर को बेच दिया। पीड़िता का कहना था कि कथित शादी के बाद बार बार बुलाने पर भी उसकी बेटी को नही भेजा गया।
पीड़ित महिला का आरोप है कि जब उसने इसकी शिकायत उक्त लोगों से की तो शांतनू, दीपक,सुरेश, नाम पता अज्ञात व दो अज्ञात लोगों ने उसे धमकी दी कि उनके राजनेताओं से गहरे सम्बन्ध हैं और उनका कुछ नही बिगड़ेगा। पीड़िता ने उक्त लोगों के कब्जे से उसकी पुत्री को छुड़वाए जाने की गुहार पुलिस से लगाई है। कोतवाली पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर उक्त सभी लोगों के विरुद्ध धोखाधड़ी व दहेज़ उत्पीड़न की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।