होम महिला के साथ घर मे घुसकर मारपीट और गंदी हरकत
महिला के साथ घर मे घुसकर मारपीट और गंदी हरकत
पतनाले व रास्ते को लेकर चली आ रही रंजिश में महिला के साथ घर मे घुसकर मारपीट करने और उसके साथ अश्लील हरकतें करने की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने दो महिलाओं सहित चार लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।
ठाकुरद्वारा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम घोटो वाली मण्डेयो निवासी लक्ष्मी पत्नी ओमप्रकाश ने कोतवाली पुलिस को तेहरीर देकर शिकायत की थी कि गांव के धरमवीर पुत्र फन्नू सिंह,और उसकी पत्नी यशोदा उसके 40 वर्ष पुराने पतनाले जो उसके रास्ते में हैं उन्हें बन्द कराने की फिराक में हैं आरोप है कि उक्त लोग उसके मकान को कब्जाना चाहते हैं।
इसी को लेकर शुक्रवार को जब उसकी 90 वर्षीय सास विद्यावती घर के बाहर चारपाई पर बैठी थी तभी धर्मवीर उसकी पत्नी यशोदा, ओमवती पत्नी फन्नू सिंह, व अभिषेक पुत्र धर्मवीर सिंह ने उसकी सास के साथ मारपीट कर चारपाई को फेंक दिया। पीड़िता का आरोप है कि वह अपनी सास को बचाने गई तो उसके साथ भी मारपीट की और उसके घर मे घुसकर धर्मवीर ने उसके साथ अश्लील हरकतें भी कीं। कोतवाली पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर सभी आरोपियों के विरुद्ध विभिन्न्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।