होम कमलनाथ को बड़ा झटका, करीबी समर्थक अजय चौरे भाजपा में शामिल

समाचारदेश Alert Star Digital Team Dec 11, 2020 09:36 PM

कमलनाथ को बड़ा झटका, करीबी समर्थक अजय चौरे भाजपा में शामिल

कमलनाथ को बड़ा झटका, करीबी समर्थक अजय चौरे भाजपा में शामिल

कमलनाथ को बड़ा झटका, करीबी समर्थक अजय चौरे भाजपा में शामिल

भोपाल। कांग्रेसी नेता कमलनाथ को शुक्रवार उस समय बड़ा झटका लगा, जब उनके समर्थक रहे पूर्व विधायक अजय चौरे बीजेपी में शामिल हो गए। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा और सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया की मौजूदगी में चौरे ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। अजय चौरे छिंदवाड़ा जिले की सौसर विधानसभा सीट से कांग्रेस के विधायक रह चुके हैं। अजय पूर्व सीएम कमलनाथ के करीबी बताए जाते थे।

पिछले विधानसभा चुनाव में अजय चौरे कांग्रेस से टिकट के लिए बड़े दावेदार रहे हैं। इसके बावजूद उन्हें पार्टी ने टिकट नहीं दिया, बताया जा रहा है कि वे तब से ही नाराज चल रहे थे। शनिवार से पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और सांसद नकुल नाथ 6 दिन के दौरे पर छिंदवाड़ा आ रहे हैं, ऐसे में उनके आगमन के 1 दिन पहले हुआ यह राजनीतिक घटनाक्रम कांग्रेस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

अजय चौरे की बीजेपी में शामिल होने के बाद शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर लिखा कि, छिंदवाड़ा की सौंसर विधानसभा के पूर्व विधायक श्री अजय चौरे ने आज बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की है। आपने कांग्रेस की जनविरोधी नीतियों के कारण प्रदेश के विकास और प्रगति के लिए कार्यरत भाजपा का हिस्सा बनने का निर्णय लिया है। मैं हमारे विशाल परिवार में आपका हार्दिक स्वागत करता हूँ।

सौंसर क्षेत्र में चौरे परिवार का बड़ा राजनीतिक रसूख है, उनके भाई विजय चौरे वर्तमान में कांग्रेस से विधायक हैं। उनकी माता भी कांग्रेस से विधायक रह चुकी हैं। इसी तरह राजगढ़ से पूर्व विधायक प्रताप सिंह मंडलोई भी बीजेपी में शामिल हो गए जो दिग्विजय सिंह के करीबी थे।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)