होम कवि के साथ कॉफी बना ओज और चेतना का आईना: डॉ सत्य प्रकाश होप टॉक

समाचारदेश Alert Star Digital Team Dec 10, 2020 10:00 PM

कवि के साथ कॉफी बना ओज और चेतना का आईना: डॉ सत्य प्रकाश होप टॉक

कवि के साथ कॉफी बना ओज और चेतना का आईना: डॉ सत्य प्रकाश होप टॉक

कवि के साथ कॉफी बना ओज और चेतना का आईना: डॉ सत्य प्रकाश होप टॉक

उत्तर प्रदेश :विदित हो कि सर्व शिक्षा अभियान की अलख को अलग अलग उम्र और विचारधारा के लोगो के साथ मिलकर काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी के वैज्ञानिक डा सत्य प्रकाश पाण्डेय पिछले 10 महीने से चला रहे है. 01 दिसंबर से 10 दिसम्बर तक सोशल मीडिया के माध्यम से कविता पाठ का कार्यक्रम आयोजित करके समाज मेँ ऊर्जा और उत्साह भरा गया. हैदराबाद बाद से अजय कुमार पाण्डेय, दिल्ली से आनंद कुमार मिश्रा, महाराष्ट्र से स्वरांगी साने, भिलाई से सुभाषिनी गुप्ता, नॉएडा से प्रताप नारायण सिंह, USA से गीता तिवारी, मेरठ से अरुण चढ्डा, मध्य प्रदेश से कमल राठौर साहिल, जालंधर से रंजीत एवं देवघर से श्री मोहन सिंह जी ने अपनी कविता से कार्यक्रम को सफल बनाया. सभी ने डा सत्य प्रकाश के द्वारा उठाये गए कदमों को आज की जरुरत बताया. संवाददाता से बातचीत मेँ कार्यक्रम की  संयोजक एवं मीडिया प्रमुख श्रीमती कात्यायनी पाण्डेय जी ने बताया कि जरा अवस्था को भूल कर जिस प्रकार से लोग डॉ सत्य प्रकाश जी के कार्यक्रम से जुड़ रहे है, बहुत लोगो के जीवन मेँ एक नई अभिलाषा का जन्म हो रहा है. आज जिस प्रकार से अनेकों कवि और विचारको का संदेश सामाजिक सरोकारों पर MEET कार्यक्रम के लिए प्राप्त हो रहा है, उसे आप  मास्टरी फॉर एजुकेशन एन्ड एम्पावरमेंट ऑफ़ टैलेंट के साथ साथ नई जिंदगी से भेंट भी मान सकते है. खास तौर पर ना उम्मीद हो रहे खाली जीवन मेँ एक बार फिर से आशा की लौ जगाता हुआ डॉ सत्या होप टॉक समाज मेँ मानसिक विपन्नता और रोगों से लड़ने की शक्ति भी देगा.  आगे इसी महीने 22 तारीख से बच्चे एक्ट एंड आर्ट का कार्यक्रम भी करेंगे.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)