होम हार्वर्ड और कैम्ब्रिज का जिक्र करते हुए क्या बोले सीएम योगी आदित्यनाथ?

समाचारविदेश Alert Star Digital Team Dec 10, 2020 09:41 PM

हार्वर्ड और कैम्ब्रिज का जिक्र करते हुए क्या बोले सीएम योगी आदित्यनाथ?

हार्वर्ड और कैम्ब्रिज का जिक्र करते हुए क्या बोले सीएम योगी आदित्यनाथ?

हार्वर्ड और कैम्ब्रिज का जिक्र करते हुए क्या बोले सीएम योगी आदित्यनाथ?

गोरखपुरः मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हार्वर्ड और कैम्ब्रिज हमारा विकास नहीं करेंगे, हमें खुद पूर्वांचल के विकास की गौरवगाथा लिखनी होगी. हमें खुद आत्‍मनिर्भर बनना होगा. हमने खुद नकलची और दूसरों पर निर्भर होने का ठप्‍पा लगाने की आदत रही है. हमारी सोच ने हमें ऐसा बना दिया था. हमें अपनी सोच को बदलकर अब खुद को आत्‍मनिर्भर बनाना है.

 

इसी के साथ उन्होंने कहा कि पूर्वांचल देश की सबसे समृद्ध धरा है. पूर्वांचल को हम देश की सबसे समृद्ध धरा बनाएंगे. इसके लिए हमें स्थानीय युवाओं, किसानों और शिल्पकारो को जोड़ना होगा. दीनदयाल उपाध्‍याय गोरखपुर विश्वविद्यालय और नियोजन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार की शाम दीक्षा भवन सभागार में "पूर्वांचल का सतत विकास: मुद्दे, रणनीति व भावी दिशा" विषयक तीन दिवसीय राष्ट्रीय वेबिनार व संगोष्ठी का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बतौर मुख्‍य अति‍थि शुभारंभ किया.

पीएम मोदी के आत्मनिर्भर भारत के सपने को इसी योजना के जरिये साकार करना होगा- योगी आदित्यनाथ

 

उन्‍होंने कहा कि पूर्वांचल के बारे में जान बूझकर एक सोच विकसित की गई. यह सोच थी कि पूर्वांचल गरीब और पिछड़ा है. जवाबदेही से बचने के लिए अकादमिक संस्थाओं ने भी इस पर ठप्पा लगा दिया. लिहाजा हमने भी उसी को स्वीकार कर लिया. सच इससे बिलकुल इतर है. पूर्वांचल में सब कुछ है, नौ तरह की कृषि जलवायु, दुनिया की सबसे उर्वर भूमि, प्रचुर मानव संसाधन, भरपूर पानी, वर्ष पर्यन्त बहने वाली गंगा-जमुना और सरयू सरीखी नदियां. इनके आधार पर हम पूर्वांचल को देश का समृद्धतम इलाका बनाएंगे. याद रखिए यह काम हार्वर्ड और कैम्ब्रिज नहीं करेंगे, खुद करना होगा. यहां के युवाओं, किसानों और शिल्पकारो को जोड़कर करना होगा. मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश के सभी जिलों की एक खूबी है. इसी खूबी को ब्रान्ड बनाने के लिए हमने एक जिला एक उत्पाद (ओडीओपी) योजना शुरू की. आज यह देश की सर्वाधिक लोकप्रिय योजना है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के सपने को इसी योजना के जरिये साकार करना होगा.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)