होम मथुरा के वृंदावन मे कुम्भ की भव्य तैयारी, पहुंचे ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा
मथुरा के वृंदावन मे कुम्भ की भव्य तैयारी, पहुंचे ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा
मथुरा के वृंदावन में प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने 16 फरवरी से आयोजित होने वाले कुंभ मेले के लिये की जा रही तैयारियां विकास कार्यों की समीक्षा की।
ऊर्जा मंत्री ने सभी जनपद अधिकारियों को कुंभ मेले में व्यापक व्यवस्थाएं निर्धारित समय में पूरे किए जाने के निर्देश दिए हैं.ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा का कहना है कि आज यह बैठक कुंभ मेला में बेहतर से बेहतर व्यवस्था हो इसके लिए बैठक आयोजित की गई है।
उन्होंने कहा कि इस बैठक में सभी विभागों द्वारा क्या-क्या कार्य किए जाने इसका प्रेजेंट एक्शन किया गया है कुछ विभाग को धन आवंटित किया जा चुका है और कुछ विभागों को शीघ्र धन आवंटित कर दिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि संतों की इच्छा है कि यहां बेहतर व्यवस्था हो.उर्जा मंत्री ने कहा कि कुंभ मेला क्षेत्र को संरक्षित किए जाने की मांग संत समाज कर रहा है उनका कहना है कि कुंभ मेला स्थल का स्थलीय निरीक्षण करेंगे और यहां जो भी अतिक्रमण है उसे शीघ्र ही हटाया जाएगा उन्होंने कहा कि संतों की इच्छा के अनुरूप इस स्थान को संरक्षितभी किया जाएगा।
वृंदावन ने मासूम की रेप के बाद हत्या के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि यह दुखद घटना है जिला प्रशासन पुलिस के आला अधिकारी परिवार के संपर्क में निश्चित ही न्याय मिलेगा किसान आंदोलन के बारे में कहा कि हमारी सरकार लगातार किसान नेताओं के संपर्क में हैं और लगातार जारी है शीघ्र ही इसका भी समाधान किया जाएगा।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।