होम किसान आंदोलन के चलते बंद हैं दिल्ली के कई बॉर्डर, ट्रैफिक पुलिस ने जारी की नई एडवाइजरी
किसान आंदोलन के चलते बंद हैं दिल्ली के कई बॉर्डर, ट्रैफिक पुलिस ने जारी की नई एडवाइजरी
नए कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली बॉर्डर पर पंजाब, हरियाणा, यूपी समेत कई राज्यों के किसान प्रदर्शन कर रहे हैं. किसानों के प्रदर्शन का आज 10वां दिन है. प्रदर्शन के चलते दिल्ली-एनसीआर की ट्रैफिक व्यवस्था प्रभावित है और विभिन्न मार्गों पर जाम की स्थिति बन गई है. राजधानी दिल्ली से लगे गई बॉर्डर्स को बंद कर दिया गया है. ऐसे में दिल्ली ट्रैफिक पुलिस (Delhi Traffic Police) ने अलर्ट जारी किया है.
दिल्ली यातायात पुलिस ने बताया है कि सिंघू, औचंदी, लामपुर, पियाओ मनियारी, मंगेश बॉर्डर बंद हैं. NH 44 दोनों तरफ से बंद है. सफियाबाद, सबोली, NH8/भोपड़ा /अप्सरा सीमा/परिधीय एक्सप्रेस के माध्यम से वैकल्पिक मार्ग लिया जा सकता है.
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।