होम राशन दुकानों पर पहुंचा दिसंबर का सिर्फ 27 फीसदी खाद्यान्न, जनता परेशान
राशन दुकानों पर पहुंचा दिसंबर का सिर्फ 27 फीसदी खाद्यान्न, जनता परेशान
दिल्ली मेंकोटाधारकों के विरोध के बाद दिसंबर माह के लिए सिर्फ 50 फीसदी ही अग्रिम भुगतान राजधानी में हो पाया है। जबकि जिन 50 फीसदी कोटाधारकों का ईसीएस कट गया है वो खाद्यान्न उतरवाने में आना-कानी कर रहे हैं। जिसके चलते पहले ही सुस्त आपूर्ति प्रणाली और भी मंद गति से चल रही है।सूत्रों के अनुसार दिसंबर माह का वितरण 1 दिसंबर से ही हो जाना चाहिए था लेकिन अभी तक 27 फीसदी खाद्यान्न की आपूर्ति भी दिल्ली में नहीं हो पाई है। इसका सीधा खामियाजा जनता को भुगतना पड रहा है, राशनकार्डधारी सरकारी राशन की दुकानों के चक्कर लगाकर परेशान हो चुके हैं। वहीं कोटाधारक इस बार खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के आगे झुकने को तैयार नहीं हैं।विश्वस्त सूत्रों के अनुसार 5 दिसंबर तक मायापुरी गोदाम से करीब 20 फीसदी, घेवरा से 29 फीसदी, नरेला से 30 फीसदी, सीटीओ पूसा से 25 फीसदी, ओखला से 24 फीसदी व शक्ति नगर से करीब 34 फीसदी खाद्यान्न की आपूर्ति की जा चुकी है जोकि कुल 27 फीसदी के लगभग है। बात अगर क्विंटल में की जाए तो दिसंबर माह में इन 6 गोदामों से करीब 372429 क्विंटल खाद्यान्न की आपूर्ति की जानी चाहिए थी पर 101782 क्विंटल खाद्यान्न की ही आपूर्ति हो पाई है और अभी भी 270647 क्विंटल के करीब राशन नहीं भेजा जा सका है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।