होम समर्थन मूल्य में धान खरीदी शुरू होते ही मंडी में धान की आवक घटी

समाचारअर्थ व बाजार Alert Star Digital Team Dec 5, 2020 09:35 PM

समर्थन मूल्य में धान खरीदी शुरू होते ही मंडी में धान की आवक घटी

समर्थन मूल्य में धान खरीदी शुरू होते ही मंडी में धान की आवक घटी

समर्थन मूल्य में धान खरीदी शुरू होते ही मंडी में धान की आवक घटी

समर्थन मूल्य में धान की खरीदी शुरू होने के बाद से कृषि उपज मंडी में नए धान की आवक धीरे-धीरे कम होने लगी है। सप्ताह भर पूर्व जहां मंडी में सात हजार से आठ क्विंटल धान की आवक हो रही थी। वहीं अब इसकी आवक घटकर दो हजार से तीन हजार क्विंटल में सिमट गई है। शनिवार पांच दिसंबर को मंडी में 23 सौ क्विंटल धान की आवक हुई। कृषि उपज मंडी में धान का सही भाव नहीं मिलने से अधिकांश किसानों में निराशा है।

राज्य शासन द्वारा एक दिसंबर से धान खरीदी शुरू होने के बाद से अब कृषि उपज मंडी में धान बेंचने सीमित संख्या में किसान पहुंच रहे हैं। अंचल में खरीफ फसल की कटाई- मिंजाई तेजी से हो रही है, उसी के साथ किसान धान लेकर मंडी भी पहुंच रहे हैं। मंडी खुलते ही मंडी में किसानों के साथ आढ़तियों,राइस मिलर, व्यापारियों की भीड़ दिखाई देने लगती है। यहां पर धान की क्वालिटी जांचने के बाद बोली होती है। धान खरीदी शुरू होने के बाद से मंडी में धान कि आवक घट गई है।

सप्ताह भर पूर्व जहां मंडी में सात हजार से आठ हजार क्विंटल धान की आवक हो रही थी, वहीं अब इसकी आवक घटकर दो हजार से तीन हजार क्विंटल हो गई है। शनिवार को मंडी में 23 सौ क्विंटल धान की आवक हुई। मालूम हो कि मंडी में पहुंचने वाला धान धमतरी जिले के गांवों के साथ ही साथ समीपवर्ती जिलों का भी है। पांच दिसंबर को श्यामतराई कृषि उपज मंडी में धान का रेट-आईआर 64 धान 1450 से 1544 रुपये प्रति क्विंटल, सांभा नया 1462 से 1650 रुपये प्रति क्विंटल, सांभा पुराना 1540 से 1700 रुपये प्रति क्विंटल, गोल्डन शांभा 1511 से 1655 रुपये प्रति क्विंटल, सरना 1400 से 1480 रुपये प्रति क्विंटल रहा।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)