होम राजस्थान सरकार ने क्लास 1 से 5 तक के सिलेबस में की 48 प्रतिशत की कटौती

समाचारविदेश Alert Star Digital Team Dec 5, 2020 09:29 PM

राजस्थान सरकार ने क्लास 1 से 5 तक के सिलेबस में की 48 प्रतिशत की कटौती

राजस्थान सरकार ने क्लास 1 से 5 तक के सिलेबस में की 48 प्रतिशत की कटौती

राजस्थान सरकार ने क्लास 1 से 5 तक के सिलेबस में की 48 प्रतिशत की कटौती

 ताजा जानकारी के अनुसार राजस्थान सरकार ने आरबीएसई सिलेबस घटा दिया है. यह कटौती क्लास 1 से 5 तक के स्टूडेंट्स के लिए की गई है. इस कटौती के अंतर्गत करीब 48 परसेंट सिलेबस को कम कर दिया गया है. एजुकेशन डिपार्टमेंट ने यह रिडक्शन कोरोना के कारण किया है. दरअसल इस साल कोरोना की वजह से स्टूडेंट्स की पढ़ाई बहुत प्रभावित हुई है. न रेग्यूलर क्लास हो पाईं न ही एग्जाम. इस वजह से स्टूडेंट्स काफी परेशान भी थे. उनकी परेशानी को समझते हुए एजुकेशन विभाग ने सिलेबस कम कर दिया है. अब एकेडमिक गतिविधियां बचे हुए 52 परसेंट सिलेबस के आधार पर संचालित होंगी. राजस्थान के एजुकेशन डिपार्टमेंट ने ट्विटर के माध्यम से प्राइमरी स्कूल स्टूडेंट्स के सिलेबस रिडक्शन की न्यूज शेयर की.

 

बड़ी क्लासेस को लेकर नहीं है कोई अपडेट -

 

जहां क्लास 1 से लेकर 5 तक के सिलेबस रिडक्शन की खबर एजुकेशन डिपार्टमेंट ने शेयर की है, वहीं क्लास 6 या उससे ऊपर की कक्षाओं को लेकर कोई अपडेट नहीं है. इनका सिलेबस कम होगा या नहीं होगा या कितना कम होगा इस बारे में अभी कोई जानकारी प्रेषित नहीं की गई है. हालांकि कोविड के कारण उपजे माहौल को देखते हुए संभवतः इन कक्षाओं का सिलेबस भी आने वाले दिनों में कम किया जा सकता है.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)