होम मास्क नहीं पहनने वालों के खिलाफ गुजरात हाईकोर्ट का फरमान

समाचारदेश Alert Star Digital Team Nov 28, 2020 08:34 PM

मास्क नहीं पहनने वालों के खिलाफ गुजरात हाईकोर्ट का फरमान

मास्क नहीं पहनने वालों के खिलाफ गुजरात हाईकोर्ट का फरमान

मास्क नहीं पहनने वालों के खिलाफ गुजरात हाईकोर्ट का फरमान

गुजरात हाईकोर्ट ने कोविड-19 के नियमों का पालन नहीं करने पर एक अनोखा फरमान जारी कर दिया है। हाईकोर्ट ने सरकार से कहा है कि जो लोग मास्क नहीं पहन रहे हैं और लोगों से जुर्माना वसूला जाए। अगर वो जुर्माना नहीं दे सकते हैं तो उन्हें 10 दिनों के लिए कोविड सेंटर में सेवा के लिए भेजा जाए।

गुजरात हाईकोर्ट के आदेश से पहले ही सरकार लगातार अपील कर रही है कि जब तक कोरोना की वैक्सीन नहीं आती है। तब तक मास्क ही बचाव का रास्ता है। साथ ही दो गज की दूरी भी माननी होगी। गुजरात हाई कोर्ट ने शुक्रवार को एक सुझाव दिया कि कोविद देखभाल केंद्रों में सामुदायिक सेवा में मास्क न पहनने वालों की ड्यूटी लगाई जाए।

मुख्य न्यायाधीश विक्रम नाथ ने कहा कि यह एक बहुत महत्वपूर्ण मुद्दा है। मास्क लगाना सभी के लिए जरुरी है। इसका अनुपालन या राज्य द्वारा लागू नहीं किया जा रहा है। यह कोविड-19 के दूसरे चरण को रोकने के लिए हैं। याचिकाकर्ता और अधिवक्ता विशाल अंटवानी ने सुझाव दिया कि मास्क न पहनने वाले अपराधियों को कोविड केंद्रों में गैर-चिकित्सा के रुप में तैनात किया जाए। इससे सामुदायिक सेवा प्रदान होगी।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)