होम देश के आठ राज्यों में 70 फीसद सक्रिय मामले,
देश के आठ राज्यों में 70 फीसद सक्रिय मामले,
नई दिल्ली। कोरोना महामारी के मामले देश में बढ़ रहे हैं, लेकिन ज्यादातर मामले कुछ राज्यों तक ही सीमित हैं। देश के ज्यादातर हिस्से महामारी की भीषण चपेट में नहीं हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक सिर्फ आठ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में ही 70 फीसद से ज्यादा सक्रिय मामले हैं। अब तक सामने आए कुल संक्रमितों का आंकड़ा 93 लाख को पार कर गया है, जिसमें से 87 हजार से अधिक मरीज पूरी तरह से ठीक भी हो चुके हैं।
69.59 फीसद मामले महाराष्ट्र, केरल, दिल्ली, राजस्थान, यूपी, कर्नाटक, बंगाल और छत्तीसगढ़ से हैं
मंत्रालय की तरफ से शुक्रवार सुबह आठ बजे जारी आंकड़ों के मुताबिक देशभर में 4,55,555 कुल सक्रिय केस रह गए हैं, जो कुल संक्रमितों का 4.89 फीसद है। इनमें से 69.59 फीसद मामले महाराष्ट्र, केरल, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, बंगाल और छत्तीसगढ़ से हैं। वहीं, अब तक जितनी मौतें हुई हैं उनमें से 83.80 फीसद मौतें 10 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से हैं। ये राज्य और केंद्र शासित प्रदेश में-महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, बंगाल, उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश, पंजाब, गुजरात, मध्य प्रदेश और दिल्ली।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।