होम बिहार राज्यसभा उपचुनाव में भाजपा ने सुशील मोदी को बनाया उम्मीदवार

समाचारदेश Alert Star Digital Team Nov 27, 2020 09:38 PM

बिहार राज्यसभा उपचुनाव में भाजपा ने सुशील मोदी को बनाया उम्मीदवार

बिहार राज्यसभा उपचुनाव में भाजपा ने सुशील मोदी को बनाया उम्मीदवार

बिहार राज्यसभा उपचुनाव में भाजपा ने सुशील मोदी को बनाया उम्मीदवार

नई दिल्ली। बिहार से राज्यसभा की एक सीट पर हो रहे उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सुशील कुमार मोदी को उम्मीदवार बनाया है। यह सीट केंद्रीय मंत्री व लोकजनशक्ति पार्टी (लोजपा) के संस्थापक रामविलास पासवान के निधन के कारण रिक्त हुई है। भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति ने बिहार की इस सीट पर हो रहे उपचुनाव में सुशील कुमार मोदी के नाम पर स्वीकृति प्रदान की।

हाल ही में संपन्न विधानसभा चुनाव नतीजों के बाद सूबे में नीतीश कुमार के नेतृत्व की राज्य सरकार में सुशील कुमार मोदी को उपमुख्यमंत्री न बनाए जाने के बाद उनके केंद्रीय राजनीति में जाने के कयास लगने लगे थे। इन कयासों पर विराम लगाते हुए भाजपा नेतृत्व ने उन्हें राज्यसभा भेजने का फैसला कर लिया।

पासवान का बीते आठ अक्टूबर को इलाज के दौरान निधन हो गया था। वह काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। उनका राज्यसभा का कार्यकाल अप्रैल 2024 तक था।

केंद्रीय चुनाव आयोग ने इस सीट पर उपचुनाव के लिए गत 26 नवम्बर को अधिसूचना जारी कर दी। 03 दिसम्बर तक नामांकन और 04 दिसम्बर को उसकी जांच व नामांकन वापसी की जा सकेगी। इसके बाद 14 दिसम्बर को सुबह 09 बजे से शाम 04 बजे तक मतदान कराया जाएगा। नतीजे 14 दिसम्बर की शाम तक घोषित कर दिए जाएंगे।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)