होम मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के अहंकार और भ्रष्टाचार से नाराज थे शुभेंदु अधिकारी
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के अहंकार और भ्रष्टाचार से नाराज थे शुभेंदु अधिकारी
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने शुक्रवार को टीएमसी नेता शुभेंदु अधिकारी के इस्तीफे को लेकर बयान दिया है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के अहंकार और भ्रष्टाचार से शुभेंदु अधिकारी नाराज थे। इसलिए उन्होंने अपना इस्तीफा दिया है। अगर वे भाजपा में आते है तो हम उनका स्वागत करेंगे। लग रहा है कि टीएमसी के कई नेता नाराज होकर भारतीय जनता पार्टी में आएंगे।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि साल 2021 में पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के होने जा रहा हैं। लेकिन, इससे पहले सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) को बड़ा झटका लगा है। टीएमसी के वरिष्ठ नेता और परिवहन मंत्री शुभेंदु अधिकारी ने आज अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।
राज्यपाल ने इस्तीफा स्वीकार किया
जिसके बाद सियासी गलियारे में चर्चा है कि शुभेंदु अधिकारी भारतीय जनता पार्टी को ज्वाइन कर सकते हैं। हालांकि, इसको लेकर अभी कोई पुष्ट जानकारी नहीं है। इससे पहले शुभेंदु अधिकारी ने सरकारी निगम के पद से इस्तीफा दिया था।
शुभेंदु अधिकारी बीते कई महीने से विद्रोही रुख दिखा रहे थे। उन्होंने खुद को मनाने के लिए किये की जारी रहीं कोशिशों के बीच अचानक हुगली रिवर ब्रिज कमिश्नरेट के चेयरमैन पद से इस्तीफा दे दिया था। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने राज्य परिवहन मंत्री के पद से शुभेंदु अधिकारी का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।