होम रान के टॉप परमाणु वैज्ञानिक की तेहरान के बाहर हत्या- रिपोर्ट
रान के टॉप परमाणु वैज्ञानिक की तेहरान के बाहर हत्या- रिपोर्ट
ईरान से एक बड़ी खबर आ रही है. वहां के एक शीर्ष परमाणु वैज्ञानिक मोहसेन फखरीज़ादेह-महावादी की शुक्रवार को हत्या कर दी गई है. ईरान की सरकारी मीडिया आईआरआईबी और न्यूज एजेंसी तानसिम यह खबर दी है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, महावादी की हत्या राजधानी ईरान के बाहर की गई है.
ईरान के परमाणु संगठन की तरफ से इनकार के बावजूद सरकार मीडिया और अर्ध-सरकारी न्यूज एजेंसियों ने कहा कि मोहसेन फखरीज़ादेह-महावादी की हत्या कर दी गई है.
गौरतलब है कि ईरान के टॉप वैज्ञानिक की हत्या की यह खबर ऐसे वक्त पर आई है जब कुछ दिन पहले यह रिपोर्ट आई थी कि ईरान ने तय सीमा से काफी ज्यादा मात्रा में परमाणु सामग्रिया को इकट्ठा कर लिया है. इसके बाद मीडिया रिपोर्ट में यह खबर आई कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चुनाव हारने के बाद ईरान पर उच्च स्तरीय बैठक की थी और वे हमले की योजना बना रहे थे. लेकिन उनके सलाहकारों ने ऐसा करने से मना कर दिया था.
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।