होम हार्दिक पंड्या ने टीम इंडिया और कोहली को दिया तगड़ा झटका, कहा- दूसरे ऑलराउंडर ढूंढ़ लो

समाचारविदेश Alert Star Digital Team Nov 27, 2020 09:29 PM

हार्दिक पंड्या ने टीम इंडिया और कोहली को दिया तगड़ा झटका, कहा- दूसरे ऑलराउंडर ढूंढ़ लो

हार्दिक पंड्या ने टीम इंडिया और कोहली को दिया तगड़ा झटका, कहा- दूसरे ऑलराउंडर ढूंढ़ लो

हार्दिक पंड्या ने टीम इंडिया और कोहली को दिया तगड़ा झटका, कहा- दूसरे ऑलराउंडर ढूंढ़ लो

हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) ने साफ कर दिया है कि वे तभी गेंदबाजी करेंगे जब सही समय होगा. उन्होंने टीम से दूसरे ऑलराउंडर्स को भी तैयार करने की अपील की. भारत और ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia) के बीच सिडनी (Sydney) में खेले गए पहले वनडे में हार्दिक की गेंदबाजी की भारत को काफी कमी खली. पिछले साल पीठ में चोट के बाद से हार्दिक गेंदबाजी नहीं कर रहे हैं. अभी वे अपने एक्शन पर काम कर रहे हैं लेकिन बॉलिंग से दूर हैं. आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए भी उन्होंने पूरे सीजन गेंदबाजी से दूरी बरती थी. हार्दिक के गेंदबाजी न करने से टीम इंडिया के बैलेंस पर बुरा असर पड़ा है. टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने पहले वनडे में हार के बाद इस को कबूल भी किया.

सही समय आने पर करेंगे बॉलिंग

हार्दिक सिडनी वनडे में 76 गेंद में 90 रन की पारी खेली लेकिन टीम को 66 रन की हार से नहीं बचा सके. मैच के बाद उन्होंने कहा,

मैं अपनी गेंदबाजी पर काम कर रहा हूं. मैं सही समय होने पर ही गेंद डालूंगा.

हार्दिक का मानना है कि जब वे गेंदबाजी करें तो अच्छे प्रदर्शन के लिए जरूरी स्पीड से गेंद डालें जिससे कि टीम की मदद हो. उन्होंने कहा,

मैं गेंदबाजी में 100 फीसदी क्षमता हासिल करना चाहता हूं. मैं उस स्पीड पर गेंद फेंकना चाहता हूं जिसकी जरूरत इंटरनेशनल लेवल पर होती है.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)