होम टेस्ट चैंपियनशिप के पॉइंट्स सिस्टम में बदलाव से खफा विराट कोहली
टेस्ट चैंपियनशिप के पॉइंट्स सिस्टम में बदलाव से खफा विराट कोहली
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के पॉइंट्स सिस्टम में हुए बदलाव पर हैरानी जताई है और कहा है कि नये सिस्टम को समझना मुश्किल है. कोहली ने साथ ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद की ओर से किया गया ये बदलाव असमंजस में डालने वाला है. कोरोनावायरस के कारण ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में कुछ सीरीज रद्द हो गईं, जिसके कारण ICC ने पॉइंट्स की गिनती का तरीका बदला दिया था, जिसके चलते टीम इंडिया के हाथ से पहला स्थान खिसक गया.
नए नियम के तहत, हर टीम ने जितने पॉइंट्स के लिए मुकाबला किया है और उसमें से जितने पॉइंट्स हासिल किए हैं, उनका प्रतिशत निकाला जाएगा. इसके आधार पर ही पॉइंट्स टेबल में टीमों की स्थिति तय होगी.
इस नए सिस्टम के बाद सबसे ज्यादा पॉइंट्स के साथ पहले स्थान पर मौजूद भारतीय टीम लुढ़ककर दूसरे स्थान पर आ गई, जबकि कम पॉइंट्स लेकिन बेहतर पर्सेंटज के आधार पर ऑस्ट्रेलिया पहले स्थान पर पहुंच गया. भारतीय कप्तान पॉइंट्स टेबल में बदली हुई स्थिति से खफा दिखे.
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 27 नवंबर से शुरू हो रहे वनडे सीरीज से पहले ऑनलाइन प्रेस कॉन्फ्रेंस में कोहली ने इस मुद्दे पर अपनी बात रखी. भारतीय कप्तान ने कहा, "ये निश्चित तौर पर हैरान करने वाला है, क्योंकि शुरुआत में हमें बताया गया था कि शीर्ष दो टीमों के चैंपियनशिप के लिए क्वालिफाई करने के लिए पॉइंट्स ही अहम मुद्दा है और अब अचानक कहीं से पर्सेंटेज आ गया है. इसलिए ये कंफ्यूज करने वाला है और समझना मुश्किल है."
कोहली ने कहा कि अगर इन चीजों के बारे में पहले से बताया जाता तो इस तरह के बदलाव की वजह समझ पाना थोड़ा आसान होता. उन्होंने कहा, "लेकिन ये अचानक से हो गया है और मुझे लगता है कि इसकी वजह समझने के लिए ICC से और भी सवाल पूछे जाने की जरूरत है."
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।