होम नगर निगम चुनाव: अमित शाह, जेपी नड्डा समेत कई बड़े नेता प्रचार के लिए पहुंचेंगे हैदराबाद, योगी का रोड

समाचारदेश Alert Star Digital Team Nov 26, 2020 08:21 PM

नगर निगम चुनाव: अमित शाह, जेपी नड्डा समेत कई बड़े नेता प्रचार के लिए पहुंचेंगे हैदराबाद, योगी का रोड

नगर निगम चुनाव: अमित शाह, जेपी नड्डा समेत कई बड़े नेता प्रचार के लिए पहुंचेंगे हैदराबाद, योगी का रोड शो

नगर निगम चुनाव: अमित शाह, जेपी नड्डा समेत कई बड़े नेता प्रचार के लिए पहुंचेंगे हैदराबाद, योगी का रोड

हैदराबाद. ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम चुनावों (Greater Hyderabad Municipal Corporation (GHMC)) में पार्टी का प्रचार करने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Home Minister Amit Shah) और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (BJP President JP Nadda) सहित कई भाजपा (BJP_ के बड़े नेता अगले कुछ दिनों में हैदराबाद (Hyderabad) पहुंचेंगे. पार्टी 1 दिसंबर को होने वाले ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (जीएचएमसी) के चुनाव प्रचार के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (UP CM Yogi Adityanath) को भी उतारेगी. आदित्यनाथ 28 नवंबर को हैदराबाद में एक रोड शो करेंगे, जबकि शाह अगले दिन 29 नवंबर को एक सभा को संबोधित करेंगे. यहां तक ​​कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) भी इस दिन शहर में होंगे, हालांकि वह चुनाव प्रचार नहीं बल्कि 28 नवंबर की दोपहर में भारत बायोटेक (Bharat BioTech) के दौरे के लिए हैदराबाद पहुंचेंगे.

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर (Prakash Javdekar) और भाजपा युवा विंग की प्रमुख तेजस्वी सूर्या (Tejaswi Surya) के बाद, एक और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी (Smriti Irani) बुधवार को पार्टी अभियान के तहत हैदराबाद में उतरीं. भाजपा ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष के लक्ष्मण ने कहा कि अभियान के लिए कम समय में मतदाताओं के विभिन्न वर्गों तक पहुंचने के लिए राष्ट्रीय नेताओं की सेवाओं का उपयोग किया जा रहा है. भाजपा की महिला विंग की अध्यक्ष वनाथी श्रीनिवासन भी चुनाव प्रचार कर रही हैं.

सिकंदराबाद से लोकसभा सदस्य केंद्रीय गृह राज्य मंत्री जी किशन रेड्डी (MoS Home Affairs G Kishan Reddy) पहले से ही भाजपा के लिए सक्रिय रूप से प्रचार कर रहे हैं.उपचुनाव में एक सीट पर भाजपा को मिली थी जीत
हाल ही में दुब्बाक विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में अपनी जीत से उत्साहित भाजपा, टीआरएस से जीएचएमसी का मुकाबला करने के लिए प्रतिबद्ध है. किशन रेड्डी ने कहा, "कल यह दुब्बाक था, आज जीएचएमसी है और कल विधानसभा चुनाव होगा."

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)