होम भारतीय सेना ने पाकिस्तान को सौंपा घुसपैठिये का शव, अंतरराष्ट्रीय सीमा पर की फ्लैग मीटिंग
भारतीय सेना ने पाकिस्तान को सौंपा घुसपैठिये का शव, अंतरराष्ट्रीय सीमा पर की फ्लैग मीटिंग
जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) के सांबा जिले में सोमवार को सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास एक पाकिस्तानी घुसपैठिये को मार गिराया था, जिसके बाद बीएसएफ (BSF) के जवानों ने मंगलवार को अंतर्राष्ट्रीय सीमा (International Border) पर पाकिस्तान रेंजर्स (Pakistan Rangers) के साथ एक फ्लैग मीटिंग की और मारे गए घुसपैठिए का शव पाकिस्तानी सैनिकों को सौंप दिया. यह जानकारी अधिकारियों ने दी है.
बता दें, चेक फकीरा अग्रिम सीमा चौकी पर बीएसएफ कर्मियों को एक व्यक्ति की संदिग्ध हरकत का पता चला जो पाकिस्तान से भारतीय सीमा में घुसने का प्रयास कर रहा था. भारतीय सैनिकों ने पहले घुसपैठिये को चेतावनी दी, लेकिन उसने कोई ध्यान नहीं दिया और आखिरकार उसे मार गिराया गया.
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।