होम कर्नाटक: तीन दिनों में हो जाएगा मंत्रिमंडल का फैसला

समाचारदेश Alert Star Digital Team Nov 20, 2020 09:27 PM

कर्नाटक: तीन दिनों में हो जाएगा मंत्रिमंडल का फैसला

कर्नाटक: तीन दिनों में हो जाएगा मंत्रिमंडल का फैसला

कर्नाटक: तीन दिनों में हो जाएगा मंत्रिमंडल का फैसला

बेंगलुरु. कर्नाटक सरकार  में मंत्रीमंडल के विस्तार और फेरबदल को लेकर राज्य के मुख्यमंत्री बीएस येडियुरप्पा ने प्रतिक्रिया दी है. येडियुरप्पा का कहना है कि इस मामले में तीन दिनो में फैसला आ जाएगा. उन्होंने बताया कि इसके लिए भाजपा  अध्यक्ष जेपी नड्डा  से चर्चा की है. फिलहाल उनकी तरफ से पुष्टि किए जाने का इंतजार किया जा रहा है. इस समय कैबिनेट में 27 सदस्य हैं और सात स्थान अभी रिक्त हैं.

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येडियुरप्पा ने शुक्रवार को कहा कि उनके मंत्रिमंडल के विस्तार या फेरबदल को तीन दिनों के भीतर अंतिम रूप दे दिया जाएगा और इसके बाद नए मंत्रियों के शपथ ग्रहण कार्यक्रम की योजना बनाई जाएगी. उन्होंने कहा, 'मंत्रिमंडल विस्तार के बारे में मैंने अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा के साथ चर्चा की- क्या करना है, कैसे करना है, किस तरह से बदलाव करना है.'

येडियुरप्पा ने कहा कि उनके अनुसार दो दिनों में वह पुष्टि करेंगे और तीन-चार दिनों में, नए मंत्रियों के शपथ ग्रहण के लिए एक कार्यक्रम की योजना बनाई जाएगी. उन्होंने यहां पत्रकारों से कहा कि तीन दिनों के भीतर सभी चीजों को अंतिम रूप दे दिया जाएगा. मंत्रिमंडल में शामिल होने के लिए कुछ लोगों के उनके साथ बैठकें करने के बारे में पूछे जाने पर येडियुरप्पा ने कहा, 'ऐसी चर्चाएं होती रहती हैं. विधायक अपनी राय व्यक्त करेंगे, मैं इस बारे में चर्चा नहीं करना चाहूंगा.'
राज्य मंत्रिमंडल में विस्तार या फेरबदल के इंतजार के बीच उपमुख्यमंत्री लक्ष्मण सावदी ने दिन में कहा कि भाजपा आलाकमान के लगभग एक सप्ताह में अपना फैसला बताए जाने की संभावना है. सावदी ने कलबुर्गी में पत्रकारों से कहा, 'मुख्यमंत्री ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा को यहां सभी संबंधित मामलों के बारे में अवगत कराया है, फैसला चार से छह दिनों में सामने आएगा.'

येडियुरप्पा ने 18 नवंबर को दिल्ली में मंत्रिमंडल विस्तार पर नड्डा के साथ अपनी बैठक के बाद कहा था कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुछ दिनों में इस मुद्दे पर अन्य नेताओं के साथ चर्चा करेंगे. इस बीच जल संसाधन मंत्री रमेश जारकीहोली ने नई दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव बी एल संतोष से मुलाकात की है.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)