होम भारतीय वायुसेना ने HAL को दिया 15 हल्के ​​लड़ाकू हेलीकॉप्टर का ऑर्डर

समाचारअर्थ व बाजार Alert Star Digital Team Nov 20, 2020 09:02 PM

भारतीय वायुसेना ने HAL को दिया 15 हल्के ​​लड़ाकू हेलीकॉप्टर का ऑर्डर

भारतीय वायुसेना ने HAL को दिया 15 हल्के ​​लड़ाकू हेलीकॉप्टर का ऑर्डर

भारतीय वायुसेना ने HAL को दिया 15 हल्के ​​लड़ाकू हेलीकॉप्टर का ऑर्डर

​नई दिल्ली।​ वायुसेना में शामिल करने से पहले एयर चीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया ने शुक्रवार को बेंगलुरु में एचएएल लाइट कॉम्बैट ​हेलीकॉप्टर​​​​ में उड़ान भरकर ​देखा​​। लम्बे इन्तजार के बाद हिन्दुस्तान ए​यरोनॉटिक्स लिमिटेड​ (एचएएल)​ को 15 हल्के ​​लड़ाकू हेलीकॉप्टर (​​​​एलसीएच​​) ​निर्मित करने का ​ऑर्डर वायुसेना ने दिया है​।​ ​​​पाकिस्तान और चीन की सीमा को अधिकतम 300 किमी. की हवाई दूरी की रेंज में रखने के लिए भारतीय वायुसेना ​​​​किश्तवाड़ में अपने नया एयरबेस बनाने जा रही है। इस नए ​​एयरबेस ​पर ही ​एलसीएच ​की तैनाती किये जाने की योजना है।​

​​वायुसेना ​प्रमुख आरकेएस भदौरिया​ ​इंडियन सोसाइ​​टी ऑफ एयरोस्पेस मेडिसिन के 59वें वार्षिक सम्मेलन का अनावरण करने के लिए ​इस समय बेंगलुरु में हैं​​।​ उन्होंने ​​एचएएल द्वारा निर्मित ​​हल्के लड़ाकू ​​हेलीकॉप्टर​ ​​(एलसीएच​)​ में सह-पायलट के रूप में एक फाइटर पायलट सूट पहन​कर एक घंटे के लिए ​बेंगलुरु शहर के ऊपर​ उड़ान भरी​​।​हिन्दुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) के एक अधिकारी ने बताया​ कि ​शहर के पूर्वी उपनगर में हमारे हवाई अड्डे से दोपहर के समय​ उप मुख्य परीक्षण पायलट विंग कमांडर (सेवानिवृत्त) एसपी जॉन के साथ​ ​​भदौरिया ने ट्विन सीटर एलसीएच से उड़ान भरी​​।​​ ​

रक्षा अधिग्रहण परिषद (​डीएसी) ने 15 ​​​​​​एचएएल द्वारा निर्मित ​​​​हल्के लड़ाकू हेलीकॉप्टर​ ​​(​​​​एलसीएच​)​ ​के प्रारंभिक बैच के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी।​ ​एलसीएच ​​को भारतीय वायुसेना और भारतीय सेना में शामिल करने के लिए संबंधित एजेंसी ​ने प्रमाणित किया है​​​।​​ वायुसेना ने सीमित संख्या में ​15 ​​​हेलीकॉप्ट​रों के उत्पादन के लिए​ ​​एचएएल​ को अनुरोध ​पत्र जारी किया​ है​, जिसमें ​5 ​सेना ​​हेलीकॉप्ट​र सेना को मिलेंगे।​ कंपनी के मल्टी-रोल एडवांस्ड लाइट हेलिकॉप्टर (एएलएच) ध्रुव और इसके हथियार वाले संस्करण रूद्र से आकर्षित होकर​ एलसीएच के पहले प्रोटोटाइप का परीक्षण मार्च 2010 में किया गया था। ​

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)