होम कोरोना काबू करने के लिए भोपाल, इंदौर समेत मध्य प्रदेश के पांच जिलों में कल से रात का कर्फ्यू

समाचारविदेश Alert Star Digital Team Nov 20, 2020 08:51 PM

कोरोना काबू करने के लिए भोपाल, इंदौर समेत मध्य प्रदेश के पांच जिलों में कल से रात का कर्फ्यू

कोरोना काबू करने के लिए भोपाल, इंदौर समेत मध्य प्रदेश के पांच जिलों में कल से रात का कर्फ्यू

कोरोना काबू करने के लिए भोपाल, इंदौर समेत मध्य प्रदेश के पांच जिलों में कल से रात का कर्फ्यू

मध्य प्रदेश-मध्य प्रदेश के पांच जिलों में कोरोना के मरीजों की बढ़ती संख्या के मद्देनजर रात्रि का कर्फ्यू लागू करने का सरकार ने फैसला लिया है। यह रात्रिकालीन कर्फ्यू शनिवार की रात से लागू होगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को कोराना की स्थिति की समीक्षा की। चौहान ने बताया कि राज्य के पांच जिलों भोपाल, इंदौर, विदिशा, रतलाम और ग्वालियर में शनिवार को रात 10 बजे से सुबह छह बजे तक रात्रिकालीन कर्फ्यू लगेगा। रात के समय कर्फ्यू लागू होने के बावजूद मालवाहक वाहनों की आवाजाही पर कोई असर नहीं पड़ेगा। साथ ही औद्योगिक इकाईयों में काम करने वाले कर्मचारी निर्बाध रुप से आ जा सकेंगे।

शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि राज्य में स्कूल व कॉलेज बंद रखे जाएंगे। नौवीं से 12वीं तक के छात्र मार्गदर्शन लेने के लिए विद्यालय जा सकेंगे। गौरतलब है कि राज्य में बीते कुछ दिनों में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। इसको लेकर हर कोई चिंतित है। इसी को ध्यान में रखकर सरकार ने पांच जिलों में रात्रिकालीन कर्फ्यू लगाने का फैसला लिया है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)