होम जम्मू कश्मीर के अन्दर कांग्रेस का दोहरा चेहरा देश की जनता के सामने है: योगी
जम्मू कश्मीर के अन्दर कांग्रेस का दोहरा चेहरा देश की जनता के सामने है: योगी
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जम्मू कश्मीर को लेकर कांग्रेस पार्टी का दोहरा रवैया राष्ट्रीय एकता और अखण्डता के साथ सीधे-सीधे खिलवाड़ है। जम्मू कश्मीर के अन्दर कांग्रेस का दोहरा चेहरा देश की जनता के सामने है। उन्होंने कहा कि कांगे्रस पार्टी इस बात के लिए जिम्मेदार है कि जिसने एक भारत श्रेष्ठ भारत की संकल्पना को कभी साकार नहीं हो दिया।
मुख्यमंत्री आज यहां एक प्रेस वार्ता को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अनुच्छेद 370 को छल से लागू करके जम्मू कश्मीर में न केवल अलगाववाद को बढ़ावा दिया, बल्कि पूरे देश के अन्दर आतंकवाद को प्रेरित ओर प्रोत्साहित भी किया। उन्होंने कहा कि देश आभारी है प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी और गृृहमंत्री श्री अमित शाह जी का जिन्होंने जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 और 35ए को समाप्त करते हुए एक भारत श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना को साकार किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अनुच्छेद 370 हटने के बाद जम्मू कश्मीर के कुछ नेताओं ने गुपकार समझौता किया है। इस पर हस्ताक्षर करने वाले क्षेत्रीय दलों के नेताओं के साथ-साथ कांगे्रस पार्टी के नेता भी शामिल हैं। देश की जनता कांगे्रस के शीर्ष नेतृृत्व से जानना चाहती है कि अनुच्छेद 370 के बारे में कांगे्रस की क्या राय है। कांगे्रस का शीर्ष नेतृत्व गुपकार समझौते के बारे में अपनी स्थिति स्पष्ट करे। उसका यह दोहरा चरित्र देश की सुरक्षा और सम्प्रभुता के लिए खतरनाक संकेत है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस की सदैव से कुत्सित मंशा रही है कि जम्मू कश्मीर का विकास न हो। अनुच्छेद 370 देश के अन्दर अलगाववाद और आतंकवाद का कारण था। साथ ही साथ यह जम्मू कश्मीर के विकास में भी बाधक था। कांगे्रस ने जम्मू कश्मीर के लोगों को शिक्षा, स्वास्थ्य और केन्टेक्टिविटी आदि बुनियादी सुविधाओं से वंचित रखने का कार्य किया है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।