होम कोरोना काल में राजनीति नहीं, सेवा होनी चाहिए : केजरीवाल
कोरोना काल में राजनीति नहीं, सेवा होनी चाहिए : केजरीवाल
नई दिल्ली। दिल्ली में कोरोना के हालात पर चर्चा के लिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को सचिवालय में सर्वदलीय बैठक बुलाई। बैठक में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी के अलावा भाजपा और कांग्रेस के प्रतिनिधि शामिल हुए। केजरीवाल ने विपक्षी दल के नेताओं से कहा कि कोरोना काल में राजनीति नहीं सेवा होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मार्केट बन्द करने को लेकर कोई फैसला नहीं लिया गया। मार्केट एसोसिएशन से बातचीत के बाद ही इस बारे में निर्णय होगा।
कोरोना काल में मुख्यमंत्री की तरफ से बुलाई जाने वाली यह पहली सर्वदलीय बैठक थी। इससे पहले जून में सर्वदलीय बैठक बुलाई गई थी, लेकिन वह उप-राज्यपाल अनिल बैजल ने बुलाई थी।
उल्लेखनीय है कि दिल्ली में कोरोना संक्रमण एक बार फिर तेजी से बढ़ रहा है। इस बीच बुधवार को 24 घंटे में 131 मरीजों की मौत ने चिंता ज्यादा बढ़ा दी है। यह दिल्ली में महामारी से एक दिन में सबसे ज्यादा मौत है। इससे पहले 12 नवंबर को सबसे अधिक 104 लोगों की जान गई थी। पिछले 10 दिन में कोरोना की डेथ रेट 1.48 प्रतिशत हो चुकी है। बुधवार को दिल्ली में कोरोना के 7486 नए मामले सामने आए।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।