होम पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर केंद्र सरकार गम्भीर नहीं: सेराज अहमद कुरैशी

समाचारदेश Alert Star Digital Team Nov 17, 2020 08:38 PM

पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर केंद्र सरकार गम्भीर नहीं: सेराज अहमद कुरैशी

पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर केंद्र सरकार गम्भीर नहीं: सेराज अहमद कुरैशी

पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर केंद्र सरकार गम्भीर नहीं: सेराज अहमद कुरैशी

 इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन, बलिया जनपद के तहसील इकाई सिकन्दरपुर की एक बैठक नगर के बस स्टैंड चैराहे पर स्थित दुबरी चैधरी कटरा, सिकन्दरपुर पर हुई। बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी ने कहा कि आये दिन पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार, हमलें व हत्याएं हो रही है। केंद्र सरकार पत्रकारों की सुरक्षा पर मौन धारण किये हुए हैं और देश के चैथे स्तंभ की सुरक्षा को लेकर गम्भीर नहीं है। सभी पत्रकार पत्रकार सुरक्षा कानून बनाने के लिए कृत संकल्पित है, केन्द्र सरकार सभी पत्रकारों को सरकारी खर्च पर सुरक्षा बीमा एवं पेंशन दें। विशिष्ट अतिथि प्रदेश प्रवक्ता पूर्वांचल विजय मद्देशिया ने कहा कि पत्रकार सुरक्षा कानून लागू होने तक इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन संघर्ष करेंगी। इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन को गतिशील बनाये रखने के लिए संगठनात्मक ढ़ांचा मजबूत करने की जरूरत है।
बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार चुन्नी लाल गुप्ता एवं संचालन तहसील अध्यक्ष मोहम्मद इमरान खान ने किया, बैठक में कोविड-19 कोरोना काल में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले पत्रकारों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार एवं लोकतंत्र सेनानी शम्भू नाथ मिश्रा, वरिष्ठ पत्रकार चुन्नी लाल गुप्ता, संजीव कुमार सिंह, तहसील अध्यक्ष मोहम्मद इमरान खान, धीरज मिश्रा, मनीष कुमार गुप्ता, संजय राजभर, तहसील अध्यक्ष बांसडीह महेश कुमार, रजनीश श्रीवास्तव, रजनीश कुमार आदि पत्रकारगण उपस्थित रहें।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)