होम DRDO ने किया क्विक रिएक्शन सर्फेस टू एयर मिसाइल का सफल परीक्षण
DRDO ने किया क्विक रिएक्शन सर्फेस टू एयर मिसाइल का सफल परीक्षण
देश की सुरक्षा में सीमा पर तैनात भारतीय जवानों की शक्ति में इजाफा हुआ है. भारत ने मंगलवार को एक खास तरह की मिसाइल (Missile) का सफल परीक्षण किया. इस मिसाइल का नाम 'क्विक रिएक्शन सर्फेस टू एयर मिसाइल' (Quick Reaction Surface to Air Missile) है. परीक्षण में मिसाइल निर्धारित लक्ष्य को भेदने में सफलतापूर्वक कामयाब हुई. रक्षामंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने मिसाइल के सफल परीक्षण के लिए डीआरडीओ का बधाई दी है.रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट कर कहा कि डीआरडीओ को क्विक रिएक्शन सर्फेस टू एयर मिसाइल के लगातार दो सफल परीक्षण करने के लिए बधाई. 13 नवंबर को हुए पहले लॉन्च टेस्ट में ये साबित हो गया था कि मिसाइल डायरेक्ट अपने लक्ष्य को भेदने में सक्षम है.बता दें कि भारत और चीन के बीच सीमा पर लंबे समय से तनाव जारी है. ऐसे में इस मिसाइल का सफल परीक्षण चीन को कड़ा संदेश माना जा रहा है. बीते दिनों में भारत की सैन्य शक्ति में मजबूती आई है. भारत ओडिशा के बालासोर में ड्रोन हमलों जैसी खतरनाक साजिशों को असफल करने वाली मिसाइल का सफल परीक्षण कर चुका है.भारत की सैन्य शक्ति की बात करते समय मालाबार युद्धाभ्यास को नहीं भूलना चाहिए. तीन से छह नवंबर के बीच अमेरिका, भारत, जापान और ऑस्ट्रेलिया की नौसेनाओं ने बंगाल की खाड़ी में पनडुब्बी युद्ध और समुद्र से हवा में मार करने की क्षमता का अभ्यास किया था. इस मिलिट्री एक्सरसाइज से चीन को कड़ा संदेश दिया गया है कि हिंद-प्रशांत जलीय क्षेत्र में उसकी हर साजिश नाकामयाब कर दी जाएगी.
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।