होम जनवरी में हो सकता है कि राजस्थान में मंत्रिपरिषद फेरबदल और विस्तार

समाचारदेश Alert Star Digital Team Nov 17, 2020 08:26 PM

जनवरी में हो सकता है कि राजस्थान में मंत्रिपरिषद फेरबदल और विस्तार

जनवरी में हो सकता है कि राजस्थान में मंत्रिपरिषद फेरबदल और विस्तार

जनवरी में हो सकता है कि राजस्थान में मंत्रिपरिषद फेरबदल और विस्तार

कांग्रेस के प्रभारी प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी अजय माकन का दो दिवसीय दौरा आज समाप्त हो गया.सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री मास्टर भंवर लाल मेघवाल के निधन के कारण उन्हें जयपुर में कांग्रेस के सभी कार्यक्रम स्थगित करने पड़े ,यही कारण रहा कि अपना जयपुर दौरा बीच में ही निरस्त करके उन्हे दिल्ली जाना पड़ा. कल रात उन्होंने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से लंबी मुलाकात की इस दौरान पीसीसी चीफ़ गोविंद सिंह डोटासरा भी रहे.

माकन का जयपुर दौरा कई मायनों में रहा खास:
अजय माकन का जयपुर दौरा कई मायनों में खास रहा.सबसे अहम रही सत्ता और संगठन के प्रमुखों के साथ उनकी मुलाकात. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से 8 सिविल लाइंस पर उनकी कल देर रात तक लंबी चर्चा रही. इस दौरान सभी लंबित मसलों पर चर्चा हुई, राजनीतिक नियुक्तियों, मंत्री परिषद फेरबदल और विस्तार ,प्रदेश कांग्रेस संगठन की नवीन टीम को लेकर भी चर्चा की बात सामने आ रही है, लेकिन खास बात है कि पंचायत चुनाव के बाद तमाम लंबित मसले सुलझा लिए जाएंगे बातचीत के दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा भी मौजूद रहे.

माकन ने दी मास्टर भंवरलाल मेघवाल को श्रद्धांजलि:
माना जा रहा है कि जनवरी में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा की टीम सामने आ सकती है. अजय माकन का सुजानगढ़ भी जाने का कार्यक्रम था. दिवंगत मंत्री मास्टर भंवरलाल मेघवाल के अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे थे.अंत समय में उनके कार्यक्रम में बदलाव हुआ, दिल्ली में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की शाम को प्रेस वार्ता के कारण उन्हें दिल्ली लौटना पड़ा. अजय माकन ने मास्टर भंवरलाल मेघवाल को अपनी ओर से श्रद्धांजलि दी.

माकन ने की कांग्रेस के कई नेताओं से मुलाकात:
खासा कोठी में माकन ने कांग्रेस के कई नेताओं से मुलाकात की. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के साथ बंद कमरे में चर्चा हुई मंत्री भंवर सिंह भाटी वरिष्ठ विधायक महादेव सिंह खंडेला, दानिश अबरार ,चेतन डूडी,गंगा देवी, पुष्पेंद्र भारद्वाज समेत कई नेताओं से माकन मिले. डोटासरा से माकन ने संगठन का फीडबैक लिया. माना जा रहा है कि प्रदेश कांग्रेस की अनुशासन कमेटी जल्द ही घोषित हो सकती है.मीडिया से बातचीत में माकन ने कहा कि मास्टर भंवर लाल मेघवाल के स्वर्गवास होने के कारण कांग्रेस के सभी कार्यक्रम फिलहाल टाल दिए गए हैं ,एक महान नेता हमारे बीच से चले गए.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)