होम छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की

समाचारदेश Alert Star Digital Team Nov 17, 2020 08:16 PM

छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की

छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की

छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की

छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने गृह मंत्री अमित शाह से शिष्टाचार भेंट की। दीवाली को लेकर शुभकामनाएं दीं। उनके साथ छत्‍तीसगढ़ से जुड़े मुद्दों पर बातचीत की। बैठक के बाद छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि मैंने राज्य में नक्सल मुद्दे पर गृह मंत्री अमित शाह के साथ विस्तृत चर्चा की। हमने राज्य के विकास और सुरक्षा सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। गृह मंत्री ने उसी पर तत्काल कार्रवाई का आश्वासन दिया है।छत्तीसगढ़ के जनसंपर्क निदेशालय ने जानकारी दी कि सीएम भूपेश बघेल ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की जैसे कि नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में दूरसंचार सुविधाएं बढ़ाना, बस्तर में दो और सीआरपीएफ बटालियन की तैनाती आदि। गृह मंत्री ने हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है।बस्‍तर संभाग में पैदा किया जाए बड़े पैमाने पर रोजगारगौरतलब है कि कुछ दिन पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को लिखे पत्र में कहा था कि बस्तर संभाग में नक्सलवाद के खत्मे के लिए बड़े पैमाने पर रोजगार पैदा करने की आवश्यकता है। सीएम ने पत्र में बस्तर अंचल में नक्सल समस्या को जड़ से समाप्‍त करने के लिए सुझाव दिए थे।उन्होंने लिखा था कि बस्तर अंचल में नक्सलवाद की समस्या से निपटने के लिए यह आवश्यक है कि वर्तमान में जारी रणनीति के साथ प्रभावित क्षेत्रों में बड़ी संख्या में रोजगार के अवसरों का सृजन किया जाए, ताकि नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के बेरोजगार विवश होकर नक्सली समूहों में शामिल न हों।मुख्यमंत्री ने कहा था कि बस्तर अंचल में लौह अयस्क प्रचुरता में उपलब्ध है। यदि बस्तर में स्थापित होने वाले स्टील प्लांटों को 30 फीसद रियायती दर पर लौह अयस्क उपलब्ध कराया जाए तो वहां सैकड़ों करोड़ का निवेश और हजारों की संख्या में प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर निर्मित होंगे।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)