होम मध्य प्रदेश में सागर के राहतगढ़ वाटरफॉल में 05 लोगों के डूबने से मौत

समाचारखेल Alert Star Digital Team Nov 17, 2020 07:50 PM

मध्य प्रदेश में सागर के राहतगढ़ वाटरफॉल में 05 लोगों के डूबने से मौत

मध्य प्रदेश में सागर के राहतगढ़ वाटरफॉल में 05 लोगों के डूबने से मौत

मध्य प्रदेश में सागर के राहतगढ़ वाटरफॉल में 05 लोगों के डूबने से मौत

मध्य प्रदेश के सागर जिले के राहतगढ़ वाटरफॉल में डूबने से 05 लोगों  की मौत हो गई है, इनमें से एक को बचाया गया जिसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटनास्थल पर मौजूद पुलिस अधिकारी ने बताया कि नज़ीर नामक एक व्यक्ति अपने परिवार के साथ पिकनिक मनाने आया था। सभी प्रतिबंधित क्षेत्र में खाना पकाने चले गए और सभी छह लोग पानी में डूब गए। बताया जा रहा है कि इस हादसे में 05 लोगों की मौत हो गई जबकि एक अस्पताल में भर्ती है।जानकारी मिली है कि सागर निवासी नजीर भाई एवं उनके परिवार के लोग यहां पिकनिक के लिए आए थे। इसी दौरान हादसा हो गया। राहतगढ़ वाटरफॉल में इसी तरह के हादसे पहले भी हो चुके हैं। यह वाटरफॉल बीना नदी के ऊपर बना हुआ है एवं इसकी देखरेख की जिम्मेदारी वन विभाग की है। हादसे के बाद सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस का कहना है कि हादसा किन कारणों से हुआ इसकी जानकारी नहीं हो पाई है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है और जल्द ही कारणों का पता लगा लिया जाएगा। उधर इस हादसे के बाद मृतक के परिजनों पर गमों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार एक ही परिवार के छह सदस्य राहतगढ़ जलप्रपात पर पिकनिक मनाने आया था। वे झरने के प्रतिबंधित क्षेत्र में घुस गए थे। इसी दौरान हादसे का शिकार हो गए। वहीं, एक सदस्य जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है।

 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)