होम जेल से सजा काटकर आई पत्नी ने पति को मार डाला

समाचारराजनीति Alert Star Digital Team Nov 16, 2020 09:31 PM

जेल से सजा काटकर आई पत्नी ने पति को मार डाला

जेल से सजा काटकर आई पत्नी ने पति को मार डाला

जेल से सजा काटकर आई पत्नी ने पति को मार डाला

मूसानगर क्षेत्र के नयापुरवा मोहल्ले में एक सनसनी फैला देने वाली घटना को अंजाम दिया गया। छह माह जेल में सजा काट कर लौटने वाली आपराधिक प्रवृत्ति की महिला ने पति को ही मौत के घाट उतार दिया।

सोमवार सुबह उसने शोर मचाया कि उसके पति को कुछ हो गया है और बिस्तर से नहीं उठ रहे। धीरे-धीरे लोग एकत्र हुए और पुलिस पहुंची तो गले पर निशान देखकर शक हुआ। पत्नी बार बार बयान बदलती रही आखिर में वह टूट गई। दिवंगत के पिता ने हत्यारोपित महिला व उसके भाई के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है।

नयापुरवा निवासी अनूप कुमार (42) पत्नी संध्या उर्फ मुनिया संग रहता था। उनमें आए दिन विवाद होता था,लेकिन इसके बाद भी साथ में रहते थे। रविवार रात शराब पिलाने के बाद संध्या ने पति की गला दबाकर हत्या कर दी। सोमवार सुबह वह मोहल्ले में शोर मचाने लगी कि इनको कुछ हो गया है और उठ नहीं रहे। अनूप के पिता रामबाबू भी सिमरिया देवराहट गांव से यहां पहुंचे। उन्हें कुछ शक हुआ तो पुलिस को बुलाया। एएसपी अनूप कुमार पुलिस फोर्स संग पहुंचे। पूछताछ शुरू हुई तो संध्या बार-बार बयान बदलती रही। कड़ाई से पूछताछ में उसने हत्या की बात बताई। वहीं पिता रामबाबू ने आरोप लगाया कि संध्या ने अपने भाई पप्पू संग पहले बेटे को शराब पिलाई इसके बाद दोनों ने गला दबाकर मार डाला। उन्होंने तहरीर थाने में दी है। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किया। सीओ भोगनीपुर प्रभात कुमार ने बताया कि महिला से पूछताछ की जा रही है।

दंपती में कभी भी बनती नहीं थी, लेकिन फिर भी साथ रहते थे। करीब डेढ़ वर्ष पूर्व विवाद में उसने अनूप को आग लगा दी थी। किसी तरह से अनूप बच गए थे,मुकदमा दर्ज हुआ और संध्या छह माह जेल में रहकर आई थी। इसके बाद भी दोनों साथ फिर रहने लगे। यह परिवार व गांव वालों को अखरती थी। आखिर में इसका नतीजा यही हुआ कि अनूप को अपनी जान गंवानी पड़ी।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)