होम अमित शाह की गुपकार टिप्पणी पर उमर अब्दुल्ला का पलटवार, बोले- मैं कुंठा समझ सकता हूं

Alert Star Digital Team Nov 17, 2020 07:39 PM

अमित शाह की गुपकार टिप्पणी पर उमर अब्दुल्ला का पलटवार, बोले- मैं कुंठा समझ सकता हूं

अमित शाह की गुपकार टिप्पणी पर उमर अब्दुल्ला का पलटवार, बोले- मैं कुंठा समझ सकता हूं

अमित शाह की गुपकार टिप्पणी पर उमर अब्दुल्ला का पलटवार, बोले- मैं कुंठा समझ सकता हूं

जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने गुपकार घोषणापत्र गठबंधन (पीएजीडी) को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा‘‘ गैंग’’ करार दिये जाने पर मंगलवार को कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की और कहा कि यह, राजनीतिक गठबंधन द्वारा आगामी निकाय चुनाव लड़ने का निर्णय करने तथा भाजपा और उसके सहयोगियों के लिए खुला मैदान नहीं छोड़ने से उपजी कुंठा है। शाह के ट्वीट की श्रंखला पर नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने कहा, ‘‘ हम गैंग नहीं हैं अमितशाह जी,हम वैध राजनीतिक गठबंधन हैं जिसने चुनाव लड़े हैं और लड़ते रहेंगे और यही बात आपको परेशान कर रही है।’’ नवगठित ‘‘जम्मू एवं कश्मीर अपनी पार्टी’’ पर परोक्ष प्रहार करते हुए उमर अब्दुल्ला ने कहा, ‘‘ मैं माननीय गृहमंत्री के इस हमले के पीछे की कुंठा समझ सकता हूं। उन्हेंबताया गया था कि यह गठबंधन चुनाव का बहिष्कार करने की तैयारी कर रहा है। इससे भाजपा और नवगठित दल को खुला मैदान मिल जाता। हमने उनकी उम्मीदें पूरी नहीं की।’’ उन्होंने कहा कि केवल जम्मू कश्मीर के नेताओं को चुनाव में हिस्सा लेने एवं लोकतांत्रिक प्रक्रिया का समर्थन करने के लिए हिरासत में लिया जा सकता है और राष्ट्र-विरोधी कहा जा सकता है।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘ सच्चाई यह है कि जो भी भाजपा की विचाराधारा का विरोध करता है, उसे भ्रष्ट और राष्ट्रविरोधी करार दिया जाता है।’’ इससे पहले शाह ने जम्मू कश्मीर में राजनीतिक दलों के गठबंधन को कथित तौर पर ‘गुपकर गैंग’ करार दिया और कहा कि वह देश के राष्ट्रीय हितों के विरूद्ध ‘अपावन वैश्विक गठबंधन’ है। शाह ने सिलसिलेवार ट्वीट कर यह आरोप भी लगाया कि कांग्रेस और ‘‘गुपकर गैंग’’ जम्मू एवं कश्मीर को आतंक और उत्पात के युग में वापस ले जाना चाहते हैं। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी व पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से पीएजीडी के कदमों पर पार्टी का रुख साफ करने को कहा।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)