होम बिहार में एनडीए की सत्ता बरकरार लेकिन बहुत कम मार्जिन से

समाचारदेश Alert Star Digital Team Nov 11, 2020 09:02 PM

बिहार में एनडीए की सत्ता बरकरार लेकिन बहुत कम मार्जिन से

बिहार में एनडीए की सत्ता बरकरार लेकिन बहुत कम मार्जिन से

बिहार में एनडीए की सत्ता बरकरार लेकिन बहुत कम मार्जिन से

बिहार में एनडीए की सत्ता में वापसी हुई है, लेकिन बहुत कम मार्जिन के साथ, चुनाव आयोग की साइट पर दिख रहे नतीजों के मुताबिक एनडीए ने 243 सदस्यीय सदन में 122 सीटों के बहुमत के आंकड़े को पार कर लिया है। इस गठबंधन में शामिल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), जनता दल यूनाइटेड, विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (एचएएम) ने मिलकर 125 सीटें जीत ली हैं।

भाजपा 74 सीटों पर विजयी रही, जबकि जद (यू) 43 सीटें जीतने में सफल रही। छोटे सहयोगी दलों एचएएम और वीआईपी ने 4-4 सीटें जीतीं।

वहीं, अक्टूबर-नवंबर के चुनावों में राज्य में एनडीए का साथ छोड़ने वाली लोक जनशक्ति पार्टी को केवल 1 सीट से संतोष करना पड़ा।

विपक्षी महागठबंधन ने 110 सीटें जीतीं, इसमें राष्ट्रीय जनता दल ने 75 सीटें, कांग्रेस ने 19 और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी-मार्क्‍सवादी-लेनिनवादी (लिबरेशन) ने 12 सीटें जीतीं। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी-मार्क्‍सवादी ने 2-2 सीटें जीतीं।

बची हुई सीटें अन्य दलों में बंट गईं। जैसे असदुद्दीन ओवैसी की एआईएमआईएम में ने 5 सीटें और बहुजन समाज पार्टी ने 1 सीट जीती। चुनाव में एक निर्दलीय उम्मीदवार भी विजयी हुआ।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)