होम बिहार में राजग को महागठबंधन के मुकाबले मामूली बढ़त, अमित शाह ने नीतीश कुमार से की बात

समाचारदेश Alert Star Digital Team Nov 10, 2020 08:18 PM

बिहार में राजग को महागठबंधन के मुकाबले मामूली बढ़त, अमित शाह ने नीतीश कुमार से की बात

बिहार में राजग को महागठबंधन के मुकाबले मामूली बढ़त, अमित शाह ने नीतीश कुमार से की बात

बिहार में राजग को महागठबंधन के मुकाबले मामूली बढ़त, अमित शाह ने नीतीश कुमार से की बात

 केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से फोन पर बात की। दोनों के बीच बिहार चुनाव परिणामों और रुझानों के बारे में बात हुई। जदयू अध्यक्ष के नजदीकी सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों ने शाह और कुमार की फोन पर हुई बातचीत के बारे में और अधिक जानकारी देने से इनकार कर दिया। उन्होंने हालांकि कहा कि उनके बीच चुनाव परिणामों और रुझानों को लेकर बात हुई। मतगणना के बारे में चुनाव आयोग की ओर से दी गई अद्यतन जानकारी के मुताबिक राजग प्रतिद्वंद्वी महागठबंधन से मामूली अंतर से आगे चल रहा है। कई सीटों पर भाजपा का प्रदर्शन सहयोगी जदयू से बेहतर रहा है जिससे कुछ हलकों में ऐसी अटकलें हैं कि मुख्यमंत्री पद के दावेदार कुमार ही बने रहेंगे या फिर भगवा दल से कोई और नेता राज्य में गठबंधन सरकार का नेतृत्व करेगा। शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा पहले ही यह घोषणा कर चुके हैं कि दोनों दल चाहे जितनी भी सीटें जीते, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ही बनेंगे। 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)