होम भाजपा ने चुनावों को बनाया अविश्‍वसनीय, लोकतंत्र बचाने के लिए सपा छेड़ेगी अभियान: अखिलेश

समाचारदेश Alert Star Digital Team Nov 10, 2020 08:20 PM

भाजपा ने चुनावों को बनाया अविश्‍वसनीय, लोकतंत्र बचाने के लिए सपा छेड़ेगी अभियान: अखिलेश

भाजपा ने चुनावों को बनाया अविश्‍वसनीय, लोकतंत्र बचाने के लिए सपा छेड़ेगी अभियान: अखिलेश

भाजपा ने चुनावों को बनाया अविश्‍वसनीय, लोकतंत्र बचाने के लिए सपा छेड़ेगी अभियान: अखिलेश

 समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्‍यक्ष और पूर्व मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव ने मंगलवार को कहा कि भाजपा चुनाव जीतने के लिए षड्यंत्र करती रहती है लेकिन सपा अब लोकतंत्र को बचाने के लिए समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर अभियान छेड़ेगी। सपा प्रमुख मंगलवार को पार्टी मुख्‍यालय में प्रदेश के विभिन्‍न जिलों से आये कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। सपा मुख्‍यालय से जारी विज्ञप्ति के अनुसार अखिलेश यादव ने कहा कि चुनाव निष्पक्ष और स्वतंत्र तभी होंगे जब उनमें पारदर्शिता हो। भाजपा ने चुनावों को अपनी साजिशों से विवादास्पद और अविश्वसनीय बना दिया है। जनता की जागरूकता और उसके सहयोग-समर्थन से ही लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई जारी रहेगी। उल्‍लेखनीय है कि उत्‍तर प्रदेश में सात सीटों पर हुए उप चुनाव में अखिलेश ने पहले अपनी जीत का दावा किया था लेकिन मतगणना की रुझानों में सपा पिछड़ गई। पूर्व मुख्‍यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में सत्तारुढ़ भाजपा सरकार का असली चेहरा अब सामने आ रहा है। भाजपा राज में अपराध और अपराधियों की संख्या बढ़ी है। सत्‍ता का संरक्षण प्राप्त होने से वे बेखौफ है। निर्दोष लोगों, गरीबों, किसानों, नौजवानों की परेशानियां बढ़ी हैं। भाजपा अपनी अंहकारी एकाधिकारवादी राजनीति से देश में लोकतंत्र को भी कमजोर करने में लगी है। यादव ने कहा कि किसान पर उसके गन्ने का बकाया भुगतान न होने और दूसरे बढ़ती महँगाई के कारण दोहरी मार पड़ रही है। उसकी आय दोगुनी करने की तो अब भाजपा चर्चा भी नहीं करती है। यादव ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री की ठोको नीति के तहत पुलिस निर्दोष नागरिकों को ठोक रही है। मानवाधिकार आयोग ने राज्य सरकार को कई बार फर्जी पुलिस मुठभेड़ों पर नोटिसें जारी की हैं। इस सरकार ने महँगाई बढ़ाई है। सब्जियों, दाल, तेल के दामों में भारी वृद्धि की है तो किसान के उपयोग में आने वाली बिजली और डीजल भी मंहगा कर दिया गया है। नौजवानों को न नौकरी मिल रही है और न हीं कोई उद्योग प्रदेश में लग रहा है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)