होम देश में कोरोना के 50,000 से भी कम मामले सामने आए

समाचारविदेश Alert Star Digital Team Nov 8, 2020 09:02 PM

देश में कोरोना के 50,000 से भी कम मामले सामने आए

देश में कोरोना के 50,000 से भी कम मामले सामने आए

देश में कोरोना के 50,000 से भी कम मामले सामने आए

भारत में पिछले 24 घंटों में 45,674 लोगों को कोविड-19 से संक्रमित पाये जाने के साथ प्रतिदिन 50,000 से कम मामले सामने आए हैं। प्रतिदिन नए मामलों में 15 अक्तूबर से लगातार कमी हो रही है।

कोविड-19 के नये मामलों की तुलना में अधिक संख्या में संक्रमण से मुक्त लोगों के बढ़ते मामले के बीच पिछले 24 घंटों में 49,082 मरीज संक्रमण से मुक्त हुए। यह रुख आज 37वें दिन जारी रहा। इसने संक्रमित मामलों की संख्या में कमी लाने में काफी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जो फिलहाल 5.12 लाख है।

देश में आज कोविड-19 से संक्रमित मामलों की संख्या 5,12,665 है। ये मामले देश के अब तक के कुल संक्रमित मामलों का केवल 6.03 प्रतिशत हैं, जो मामलों में निरंतर गिरावट के सूचक हैं।
देश में 78,68,968 लोगों के संक्रमण मुक्त होने से कोविड-19 से संक्रमण मुक्त होने की दर 92.49 प्रतिशत है। संक्रमण से मुक्त लोगों के मामलों तथा संक्रमित मरीजों के मामलों के बीच फिलहाल 73,56,303 का अंतर है। यह अंतर निरंतर बढ़ रहा है।

संक्रमण से मुक्त होने वाले नए मामलों में 76 प्रतिशत मामले 10 राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेशों में पाये गए हैं।

महाराष्ट्र को पीछे छोड़कर केरल एक दिन में अधिकतम संख्या में संक्रमण से मुक्त होने वाला राज्य बन गया है। पिछले 24 घंटों में केरल में 7,120 मरीज संक्रमण से मुक्त हुए, इसके बाद 6,478 मामलों के साथ महाराष्ट्र का दूसरा स्थान है।

नए मामलों का 76 प्रतिशत हिस्सा 10 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों से है।

पिछले 24 घंटों में केरल में 7,201 मामले सामने आए, इसके बाद 6,953 मामलों के साथ दिल्ली का स्थान है। कल 3,959 नये मामलों के साथ महाराष्ट्र तीसरे स्थान पर है।
पिछले 24 घंटों में मौतों के 559 मामले सामने आए हैं।

इसमें से 10 राज्यों में लगभग 79 प्रतिशत मौतों के मामले सामने आए। महाराष्ट्र से 26.8 प्रतिशत से अधिक नई मौतों के मामले (150 मौत) सामने आए। इसके बाद 79 और 58 मौतों के नए मामलों के साथ क्रमश: दिल्ली एवं पश्चिम बंगाल का स्थान है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)